Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कावेरी को उसकी औकात दिखाएगी मायरा, होगा अभिरा और अरमान की आत्मा का मिलन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai spoiler 3 July: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी में जल्द ही अरमान और अभिरा दोनों ही मौत का सामना करने वाले हैं, ये दोनों ही ऑपरेशन थिएटर में मौत से जंग लड़ने वाले हैं.

WrittenBy
By: Shivani Duksh | Published: July 3, 2026 9:47 AM IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai spoiler 3 July: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में इस समय जबरदस्त हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. अरमान की तबीयत खराब है और अभिरा परेशान... अभिरा को समझ ही नहीं आ रहा है कि आखिर वो अरमान की जान कैसे बचाएगी. समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) और रोहित पुरोहित (Rohit Purohit) के शो में अब तक आपने देखा, शादी के मंडप में अरमान और अभिरा धमाकेदार एंट्री करते हैं. मायरा अपने माता-पिता को देखकर इमोशनल हो जाती है. मंडप में फेरों के दौरान अरमान बेहोश हो जाता है. अभिरा अरमान को लेकर अस्पताल दौड़ती है. मौसम खराब होने की वजह से अभिरा को काफी परेशानी होती है. ऐसे में पूरा परिवार अभिरा का सपोर्ट करता है. इसी बीच अभिरा और अरमान की जिंदगी बड़ी मुश्किल में पड़ने वाली है. कुछ ऐसा होगा जिसकी वजह से अभिरा और अरमान दोनों ही मौत के मुंह में पहुंच जाएंगे.

मौत का सामना करेंगे अभिरा और अरमान

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे, अभिरा अरमान को एडमिट करवाएगी. इस दौरान पता चलेगा कि अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी है. ये बात जानकर अभिरा की तबियत खराब हो जाएगी. अरमान के साथ-साथ अभिरा को भी एडमिट करवा दिया जाएगा. एक तरफ अरमान की सर्जरी शुरू होगी, दूसरी तरफ अभिरा की सांसें उखड़नी शुरू हो जाएंगी. अचानक ही अभिरा और अरमान की जिंदगी खतरे में पड़ जाएगी. अभिरा और अरमान की हालत देखकर मायरा रोना शुरू कर देगी. मायरा भगवान से प्रार्थना करेगी कि जल्द ही उसके माता-पिता को ठीक कर दे.

अभिरा और अरमान की बचेगी जान

जल्द ही अभिरा और अरमान की आत्माओं का मिलन होने वाला है. अभिरा और अरमान एक दूसरे को बताएंगे कि वो एक दूसरे से कितना प्यार करते हैं. अभिरा और अरमान की आत्मा डिसाइड करेंगी कि उनको आगे भी साथ रहना है. अभिरा और अरमान को सही समय पर सांसें आनी शुरू हो जाएंगी. ये बात जानकर अभिरा और अरमान का परिवार चैन की सांस लेने वाला है.

कावेरी को आंख दिखाएगी मायरा

आंख खुलते ही अभिरा अरमान को देखने जाने वाली है. वहीं दूसरी तरफ अरमान की भी सांसें वापस आ जाएंगी. होश आते ही अरमान भी अभिरा को गले लगाने वाला है. इसी बीच कावेरी अभिरा और अरमान को घर चलने के लिए कहेगी. मायरा कवेरी से भिड़ जाएगी. लाख समझाने के बाद मायरा अभिरा और अरमान के साथ पोद्दार हाउस जाएगी. हालांकि जाे से पहले मायरा ऐलान करेगी कि अभिरा और अरमान के ठीक होते ही वो पोद्दार मेंशन छोड़ देंगे. एंटरटेनमेंट की खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…