Yeh Rishta Kya Kehlata Hai spoiler 3 June
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai spoiler 3 June: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में मायरा अभिरा और अरमान को साथ देखना चाहती है. हालांकि किस्मत को कुछ और ही मंजूर है. यही वजह है जो समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) और रोहित पुरोहित (Rohit Purohit) के शो में एक और नई कहानी शुरू हो चुकी है. सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी में अब तक आपने देखा, अपनी बेटियों के कहने पर अभिरा अरमान के साथ शादी करने के लिए राजी हो जाती है. ऐसे में परिवार के लोग अभिरा को शादी का जोड़ा देते हैं. अभिरा को पता चलता है कि उसकी शादी का जोड़ा जल गया है. अपशगुन होते ही अभिरा घबरा जाती है. इसी बीच सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी में एक नया ट्विस्ट आने वाला है, जिसकी वजह से अभिरा और अरमान घबरा जाएंगे.
सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे, विद्या के पति की तबियत खराब हो जाएगी. ऐसे में विद्या भी आरती की थाली गिरा देगी. अभिरा की शादी में एक और अपशगुन होने वाला है. अभिरा कोर्ट में अरमान का इंतजार करेगी. वहीं अरमान की पहले चप्पल टूट जाएगी. जिसके बाद उसे चक्कर आने लग जाएंगे. अभिरा तक पहुंचने से पहले ही अरमान बेहोश हो जाएगा. दूसरी तरफ अरमान के भेजे फूल अभिरा को मिल जाएंगे. मायरा बताएगी कि अरमान ने बहुत ही रेयर फूल अभिरा के लिए मंगाए थे. बीमार होने की वजह से अरमान शादी के लिए कोर्ट ही नहीं पहुंच पाएगा.
जल्द ही अभिरा को पता चलेगा कि अरमान कोर्ट से बाहर से ही अस्पताल पहुंचा है. अभिरा अरमान को फोन लगाएगी. जल्द ही अभिरा को पता चलेगा कि अरमान अस्पताल में है. वहीं अस्पताल में अरमान को पता चलेगा कि उसे ब्रेन ट्यूमर है. ये बात जानकर अरमान के होश उड़ जाएंगे. वहीं अभिरा भी रोते रोते अस्पताल पहुंचने वाली है.
जल्द ही अभिरा अरमान के पास अस्पताल पहुंच जाएगी. यहां अभिरा को पता चलेगा कि अरमान कितना बीमार है. अरामन के ट्यूमर के बारे में जानकर अभिरा को सदमा लग जाएगा. दूसरी तरफ कावेरी परिवार के लोगों को बताएगी कि अभिरा और अरमान की शादी नहीं हो सकी. कावेरी बताएगी कि अभिरा और अरमान कोर्ट में मिल ही नहीं पाए. ये बात जानकर अभिरा और अरमान के परिवार के लोगों को सदमा लग जाएगा. एंटरटेनमेंट की ऐसी ही खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…