Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिरा को अरमान के कमरे में बंद करेगी कावेरी? परिवार के पैरों में पड़ेगी काजल

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai spoiler 30 April 2026: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी में अरमान और अभिरा को एक करने के लिए कावेरी बहुत मेहनत करने वाली है. वहीं काजल परिवार के लोगों से माफी मांगने वाली है.

WrittenBy
By: Shivani Duksh | Published: April 30, 2026 12:13 PM IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) की कहानी में एक बार फिर से अभिरा और अरमान के बीच की गलतफहमियां दूर हो चुकी हैं. अब तक अरमान समझ रहा था कि उसकी मां देवी है. हालांकि अब अरमान को समझ आ चुका है कि उसकी बर्बादी की वजह विद्या ही है. सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी में अब तक आपने देखा, अरमान विद्या के साथ अपने सारे रिश्ते खत्म करने का ऐलान करता है. वहीं कावेरी विद्या को धक्का देकर घर से बाहर कर देती है. अपना हाल देखकर विद्या का पारा हाई हो जाता है. विद्या कसम खाती है कि वो अभिरा को चैन से जीने नहीं देगी. वहीं अभिरा एक बार फिर से पोद्दार परिवार का हिस्सा बन जाती है. मायरा भी अपनी मां को देखकर खुश हो जाती है. दूसरी तरफ कृष अचानक ही घर से गायब हो जाता है. इसी बीच सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी में एक बड़ा भूचाल आने वाला है.

अभिरा को अरमान के कमरे में ले जाएगी कावेरी

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे, मौका मिलते ही अभिरा को कावेरी अरमान के कमरे में लेकर जाने वाली है. कावेरी दावा करेगी कि उसकी जगह अरमान के कमरे में है. अभिरा बताएगी कि अब उसके और अरमान के बीच सब कुछ ठीक नहीं हो सकता. इसी बीच अरमान भी अपने कमरे में पहुंच जाएगा. अरमान ऐलान करेगा कि वो अपना कमरा छोड़ रहा है. अरमान कहेगा कि इस कमरे में अभिरा और मायरा की बहुत सी यादें हैं, जिन्हें वो एक दूसरे से अलग नहीं करना चाहता.

परिवार के लोग करने वाले हैं मस्ती

शो में जल्द ही अभिरा की दोनों बेटियां एक दूसरे के साथ समय बिताएंगी. वहीं परिवार के बचे लोग एक दूसरे की चंपी करने वाले हैं. इस दौरान अभिरा और अरमान को साथ में समय बिताने को मिल जाएगा. इस दौरान दोनों को एहसास होगा कि पास होकर भी वो कितना दूर हो चुके हैं. अभिरा अरमान को नजरअंदाज करने वाली है. वहीं काजल सबसे माफी मांगने वाली है.

अभिरा को मजबूर करेगी मायरा

कावेरी अरमान को अभिरा के साथ शादी करने के लिए कहेगी. वहीं अरमान दावा करेगा कि अभिरा उसे कभी माफ नहीं करेगी. ये बात जानकर मायरा का दिल टूट जाएगा. मायरा अभिरा के पास जाने वाली है. वो अभिरा को अरमान को एक और मौका देने के लिए कहने वाली है. एंटरटेनमेंट की ऐसी ही खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…