Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: अरमान की हालत देख तड़प उठेगी अभिरा, फूटेगा गुस्सा; विद्या की उड़ाएंगी धज्जियां

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में नया ड्रामा चल रहा है. सीरियल में अभिरा और अरमान पर पूरे घर की जिम्मेदारी आई हुई है. अरमान किसी तरह फर्म को बचाने में लगा हुआ है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

By: Kavita  |  Published: January 4, 2026 10:12 AM IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: अरमान की हालत देख तड़प उठेगी अभिरा, फूटेगा गुस्सा; विद्या की उड़ाएंगी धज्जियां

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में नया ड्रामा चल रहा है. सीरियल में अभिरा और अरमान पोद्दार फर्म को बचाने में लगे हैं और इसके लिए अरमान ने सारी टेंशन अपने सिर पर ले ली है. दूसरी तरफ अभिरा घर को संभालने में लगी है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि अरमान मिस्टर मित्तल की बेटी का केस लड़ने में लगा है. मिस्टर मित्तल की बेटी पर मर्डर का आरोप है और उसी को मचाने के लिए अरमान को मुंह मांगी कीमत मिल रही है, लेकिन अभिरा को उसकी टेंशन है. अब अपकमिंग एपिसोड अरमान की टेंशन देखकर अभिरा का गुस्सा निकल पड़ेगा. वह विद्या पर भड़क उठेगी.

अभिरा को हुई अरमान की टेंशन

टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के अपकमिंग एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि अरमान से ऑफिस में मिलने के लिए मिस्टर मित्तल आते हैं और वह उसे फीस देने की बात करते हैं, लेकिन अरमान लेने से मना कर देता है. वह बोलता है कि जब वह केस जीत जाएगा. तब इस पर उसका हक होगा. तभी वहां पर अभिरा पहुंच जाती है और उसे मिस्टर मित्तल अजीब लगते हैं. अरमान अभिरा को घर जाने के लिए कहता है क्योंकि वह उसे टाइम नहीं दे पाता. वहीं, जैसे ही अभिरा घर पहुंचती है तो वहां पर विद्या से उसकी बेहस हो जाती है. विद्या अरमान को बहुत स्ट्रोन्ग बताती है लेकिन अभिरा भड़क जाती है और विद्या को समझाती है कि अरमान भी एक इंसान है और वह जिम्मेदारी के जाल में फंस रहा है. विद्या नहीं समझती लेकिन दूसरी तरफ अरमान के सिर पर सारी परेशानियां हावी होती हैं और वह खुद को टेबल के नीचे छुपा लेता है, तब अभिरा आकर उसे संभालती है और उसके साथ रातभर रहती है.

TRENDING NOW

क्या केस जीत पाएगा अरमान

शो में आगे दिखाया जाएगा कि अरमान सुबह उठकर सीधा रेडी हो जाता है और अभिरा से मिलकर केस के लिए कोर्ट चला जाता है. दूसरी तरफ अभिरा भी अरमान की जीत के लिए दुआ करती है. घर में सभी लोग अरमान के लिए दुआ करते हैं और तब चाची सा अरमान के लिए एक चीज लेकर आती है, जो वह अभिरा को दे देती है. विद्या भी अरमान की सुरक्षा के लिए मंदिर का धागा अभिरा को दे देती है क्योंकि वह कोर्ट जा रही है. इन सबके बीच, अभिरा विद्या से कोई बहस नहीं चाहती और वह चुपचाप सबके कहे अनुसार ही करती है. शो में आगे दिखाया जाएगा कि मायरा भी अभिरा से बात करती है और अपने पापा को सपोर्ट करने के लिए कहती है.