Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिरा को उसकी औकात दिखाएगा अरमान, करेगा अब तक का सबसे बड़ा कांड

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai spoiler 5 July: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी में जल्द ही अरमान और अभिरा के बीच एक नई जंग छिड़ने वाली है. अरमान कुछ ऐसा करने वाला है जिसकी वजह से अभिरा का दिल टूट जाएगा.

WrittenBy
By: Shivani Duksh | Published: July 5, 2026 7:56 AM IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai spoiler 5 July: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में अरमान की सर्जरी हो चुकी है. अरमान की सर्जरी के बाद भी अभिरा की जिंदगी बदलने के लिए तैयार नहीं है. अरमान को ठीक करने के चक्कर में अभिरा नौकरानी बनकर रह गई है. समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) और रोहित पुरोहित (Rohit Purohit) के शो में अब तक आपने देखा, अरमान अभिरा और अपनी बेटियों को लेकर पोद्दार हाउस जाता है. मायरा कावेरी पर भड़क जाती है. मायरा दावा करती है कि अरमान के ठीक होते ही वो अपने घर वापस चली जाएगी. दूसरी तरफ अभिरा अरमान की सेवा में दिन-रात एक कर देती है. अभिरा का हाल देखकर अरमान परेशान हो जाता है, अरमान फैसला करता है कि वो अभिरा को इस जंजाल से निकालकर ही दम लेगा. इसी बीच सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी में एक बड़ी भूचाल आने वाला है, जिसका असर सीधा अभिरा की जिंदगी पर पड़ने वाला है.

अभिरा से माफी मांगेगी कावेरी

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे, अभिरा अरमान की थैरेपी में उसकी मदद करने वाला है. इस दौरान दिशा अभिरा की मदद करने की कोशिश करेगी. इस दौरान अभिरा दिशा को नजरअंदाज करेगी. वहीं अरमान की सेहत में सुधार आना शुरू हो जाएगा. ये बात जानकर उसकी बेटियां बहुत खुश होने वाली हैं. वहीं कावेरी अभिरा से माफी मांगने वाली है. कावेरी के अलावा परिवार की बाकी औरतें भी अभिरा को सॉरी बोलेंगी. ऐसे में अभिरा सबको अपनेगले लगा लेगी.

अरमान उठाएगा बड़ा फैसला

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी में जल्द ही अरमान को एहसास होगा कि अभिरा उसकी नौकर बन चुकी है. अरमान को राइटिंग करते करते अभिरा सोने वाली है, अभिरा के हाल देखकर अरमान को उस पर तरस आएगा. अरमान फैसला करेगा कि वो अभिरा को आजाद कर देगा ताकि वो अपने काम पर फोकस कर सके. अगले ही दिन अरमान एक नर्स हायर करने वाला है. अरमान अपना सारा काम नर्स से करवाएगा.

अभिरा का खौलेगा खून

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अभिरा को पता चलेगा कि अरमान ने उसे सारे काम से आजादी दे दी है. ये बात जानकर अभिरा का पारा हाई हो जाएगा. एक लंबे समय बाद अभिरा अरमान से लड़ाई लड़ने वाली है. अभिरा कहेगी कि वो अरमान का काम किसी और को नहीं करने देगी. अरमान अभिरा को काम पर फोकस करने के लिए कहेगा. एंटरटेनमेंट की खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…