Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: घर से भागकर शादी करेंगे अरमान अभिरा, दादी सा की कोशिश होगी पूरी; विद्या को लगेगा झटका

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में नया हंगामा होगा. सीरियल में अभिरा और अरमान भागकर शादी करने का प्लान बनाएंगे.

WrittenBy
By: Kavita | Published: March 6, 2026 10:13 AM IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में होली का धमाल खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. मेहर की पार्टी अभिरा बर्बाद कर चुकी है. इसके बाद दादी सा अभिरा और अरमान को होली महोत्सव में भेजती है लेकिन यहां पर दादी सा का भांडा एक सेकंड में फूट जाता है. कावेरी पोद्दार अभिरा के फोन पर कॉल करती है और अपकमिंग एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि अरमान वो फोन कॉल देख लेता है और खुद फोन उठा लेता है. कावेरी पोद्दार की आवाज सुनकर अरमान भड़क जाता है लेकिन दादी सा की तरफ से भी उन्हें मुंहतोड़ जवाब मिलता है. दादी भी अरमान को जवाब देती है और दोनों को मायरा के लिए सुलाह करने की सलाह देती है.

अरमान और अभिरा पर चढ़ेगा प्यार का रंग

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि अभिरा और अरमान को दादी सा समझाती है कि उन दोनों का रिश्ता टूटा तो उनका पूरा परिवार टूट गया. वह दोनों से गुजारिश करती है कि वह दोनों एक होकर मायरा को उसी हंसी लौटा दे, लेकिन दादी सा की बातों का दोनों पर कोई असर नहीं होता और अरमान अभिरा लड़ने लगते हैं. दोनों ही एक दूसरे पर ढेर सारे आरोप लगाते हैं लेकिन कुछ खुलकर नहीं बोलते. तभी दोनों लड़ते लड़ते भांग पी लेते हैं और फिर असली खेल शुरू होता है. भाग पीकर दोनों का प्यार जाग पड़ता है और दोनों जमकर होली खेलते हैं. होली महोत्सव में दोनों को लड़ने के बाद नाचते गाते और रोमांस करते देख हर कोई हैरान रहता है.

भागकर शादी करेंगे अरमान अभिरा

शो में आगे दिखाया जाएगा कि घर में दादी सा कुछ अच्छा होने की उम्मीद में मीठा खाती है और मनीषा भी आर्यन के आने की खबर सबको देती है लेकिन वह कुछ छुपाती जरूर है. सब आर्यन के आने की वजह पूछते हैं लेकिन वह कुछ नहीं बोलती. वहीं, होली पार्टी में अरमान और अभिरा का प्यार परवान चढ़ रहा होता है. दोनों ही एक दूसरे से प्यार का इजहार करते हैं और भागकर शादी की प्लानिंग करते हैं. तब अरमान अभिरा को लाल चुनरी औढ़ाता है. इसके बाद दोनों साइकिल पर कहीं निकल जाते हैं. अब अपकमिंग एपिसोड में अरमान और अभिरा नशे में धुत होकर शादी करते दिखाई देंगे.