Yeh Rishta Kya Kehlata Hai spoiler 9 April: रोहित पुरोहित (Rohit Purohit) और समृद्धि शुक्ला (Samridhi Shukla) के टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) की कहानी एक बार फिर शादी के मंडप तक जा पहुंची है. जब जब शो की रेटिंग गिरती है. तब तब राजन शाही शादी का मंडप बनवा देते हैं. इस समय भी शो में दिशा और आर्यन की शादी का जश्न चल रहा है. सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अब तक आपने देखा, अरमन अपनी और अभिरा की सारी यादों को जला देता है. अभिरा अरमान की ये हरकत देखकर भड़क जाती है. अभिरा को अहसास होता कि मेहर ने अरमान पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया है. कावेरी को भी याद आता है कि बीते कुछ सालों में उसके परिवार में कितने भूचाल आए हैं. वहीं परिवार के लोग आर्यन की बारात लेकर घर से निकल जाते हैं. इसी बीच सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी में एक बड़ा बदलाव आने वाला है. जल्द ही कुछ ऐसा होगा जिसकी वजह से अभिरा और तान्या दोनों को रोना होगा.
सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में फिर जलील होगी अभिरा
सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी में आप देखेंगे, अभिरा बारात का स्वागत करने जाएगी. यहां पर विद्या अभिरा को खूब जलील करने वाली है. विद्या दावा करेगी कि अभिरा शादी में क्या कर रही है, दोनों परिवार से उसका कोई लेनादेना नहीं है. वहीं दादीसा अभिरा को सपोर्ट करती है. परिवार के सारे लोग अभिरा से ही टीका करवाने वाले हैं. वहीं विद्या का उसके पति के साथ झगड़ा होगा. वो विद्या को अपनी जबान पर लगाम लगाने के लिए कहने वाला है.
गिरगिट की तरह रंग बदलेगी मेहर?
शादी की रस्मों के दौरान मेहर एक बार फिर से विद्या के कान भरने वाली है. ऐसा होते ही विद्या का गुस्सा अभिरा पर भूटेगा. वहीं तान्या भी जमकर आंसू बहाएगी. वहीं अभिरा मायरा को बताएगी कि वो तोहफा उसने दिया था. ये बात जानकर अभिरा को सदमा लग जाएगा. मायरा दावा करेगी कि उसके बचपन की याद मेहर ने दी है. मायरा की बातें सुनकर अभिरा बहुत इमोशनल होने वाली है. अभिरा बताएगी कि उसका फेवरेट तोहफा क्या है. दूसरी तरफ अकेले में मेहर अरमान पर डोरे डालने की कोशिश करने वाली है. इस दौरान भी वो अरमान के कान में अभिरा के खिलाफ बातें कहने वाली है. अरमान सारी बकवास चुपचाप सुनने वाली है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates