Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक बार फिर सब कुछ ठीक होता हुआ नजर आ रहा है. सीरियल में अरमान ने मेहर मित्तल का केस जीत लिया है और अब पोद्दार फर्म भी उसे मिल गई है. शो में देखने के लिए मिल था कि मिस्टर मित्तल और अरमान के बीच एक डील होती है जिसमें मिस्टर मित्तल पोद्दार फर्म में पार्टनरशिप करता है. अरमान उसका ये ऑफर एक्सेप्ट कर लेता है. अब अपकमिंग एपिसोड में पोद्दार फर्म को वापस पाने की खुशी में शानदार पार्टी होती है. अपकमिंग एपिसोड की शुरुआत अरमान और अभिरा से होती है. अभिरा उसे सुलाने कोशिश करती है और तभी मायरा भी दोनों के बीच में आ जाती है.
ये रिश्ता क्या कहलाता है का अपकमिंग एपिसोड
यह रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के अपकमिंग एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि अरमान की जीत की खुशी में पार्टी राखी जाती है और वह पर अभिरा अरमान का ग्रैंड वेलकम होता है और तभी तान्या कृष को लेकर भी आ जाती है, जिसे गुंडों ने बहुत मारा होता है. अरमान कृष को सजा के तौर पर रोज माफी मांगने के लिए कहता है. इसके बाद पार्टी में मजाक मस्ती शुरू होती है और अभिरा की नजर ड्राइवर की पत्नी पर पड़ जाती है जो अरमान की जान लेने आती है. इस बीच कियारा से उसकी मां मनीषा बात करती है तभी उसे शक होता है कि सुरेखा और कियारा से बीच कुछ ठीक नहीं है. इसके बाद शो में दिखाया जाएगा कि मिस्टर मित्तल और मेहर मित्तल भी पार्टी में आ जाते हैं और अभिरा मेहर को कंफर्टेबल फील करवाती है. अरमान की टक्कर ड्राइवर की पत्नी से हो जाती है फिर ड्राइवर की पत्नी उसके लिए ड्रिंक बनाने की जिद्द करती हैं.
TRENDING NOW
ये रिश्ता क्या कहलाता है रिटर्न अपडेट
शो में आगे देखने के लिए मिलेगा कि अभिरा के पास इसी दौरान कई मैसेज आते हैं, जिसमें अरमान की जान को खतरा बताया जाता है. उसके पास एक फोटो आती है, जो मृतक ड्राइवर और उसकी पत्नी की होती है. अभिरा पार्टी में ड्राइवर की पत्नी को देखते ही पहचान जाती है. इस मौके पर वह अरमान को जहर वाली ड्रिंक देकर चली जाती है. वह अरमान को मारना चाहती है. अब देखना होगा कि अभिरा अरमान को कैसे बचाती है.
ये रिश्ता क्या कहलाता है में वर्तमान में कौन-कौन हैं?
बता दें कि ये रिश्ता क्या कहलाता है में चौथी जनरेशन चल रही है. सीरियल में समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित लीड रोल में हैं. इनके साथ अनीता राज, श्रुति उल्फत, संदीप राजोरा जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं.
किस पर आता है ये रिश्ता क्या कहलाता है?
बता दें कि ये रिश्ता क्या कहलाता है में स्टार प्लस पर आता है. ये शो सालों से स्टार प्लस पर रात 9.30 बजे ऑनएयर होता है. हालांकि, डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आप ये शो देख सकते हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates