Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार हाउस में कौन है अभिरा का जासूस? अरमान के नाक के नीचे मायरा की देता है हर खबर

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में नया हंगामा होने वाला है. विद्या का सामना काजल से होगा. इसके अलावा, अभिरा का एक जासूस भी सामने आएगा, जो पोद्दार हाउस में है.

By: Kavita  |  Published: February 16, 2026 10:11 AM IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: पोद्दार हाउस में कौन है अभिरा का जासूस? अरमान के नाक के नीचे मायरा की देता है हर खबर

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में रोज नया हंगामा होता है. सीरियल में अभिरा और अरमान का रिश्ता विद्या की वजह से टूटा था और इस बात का खुलासा बीते वीकेंड पर हो चुका है. सीरियल में अभिरा और अरमान अब एक दूसरे से नफरत करते हैं लेकिन दोनों को विद्या की हकीकत किसी को नहीं पता और अब अपकमिंग एपिसोड में विद्या का सामना काजल से होगा. अपकमिंग एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि अरमान अपनी फोटो से अभिरा को अलग कर देगा और वो फोटो विद्या के हाथ लग जाएगी और वहां पर काजल भी आ जाएगी.

मायरा की फिक्र में फूटेगा अरमान का गुस्सा

ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के अपकमिंग एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि काजल विद्या को बताती है कि उसे सब पता है कि कैसे उसने 8 साल पहले अभिरा और अरमान के बीच गलहफहमी पैदा करी थी. उसने विद्या को समझाने की कोशिश की लेकिन विद्या ने अकड़ दिखाते हुए काजल से कहा कि उसे ये सब करने में जरा भी शर्मिंदगी महसूस नहीं होती और तब काजल उसे धमकी देती है कि वह सबको सब सच बता देगी और फिर विद्या उसके साथ एक डील करती है और शांत करवाती है. इसके बाद परिवार के सभी लोग अरमान के पास जाते हैं जो उन्हें सुनाते हैं. अरमान उन्हें भर भरकर सुनाता है और फिर उन्हें मायरा को कहीं भी लेकर जाने के लिए साफ मना कर देता है. इस दौरान मनीषा चाची उसे बताती है कि वह सबसे बदमीजी कर रहा है लेकिन अरमान इस पर भी भड़क जाता है.

कौन है अभिरा का जासूस?

शो में आगे दिखाया जाएगा कि अरमान अकेले में बैठा होता है और तब वहां पर कावेरी पोद्दार आती है और उसे आइना दिखाती है कि वह रिश्तों को ठीक से नहीं संभाल रहा. दादी सा की बात को वह नहीं मानता और तब दादी सा उसे समझाती है कि कैसे महिलाएं घर की लक्ष्मी होती है और वो ही घर को संभालती है. इसके बाद कावेरी पोद्दार मायरा के लिए अंडरगार्मेंट्स की शॉप से एक लेडी को बुलाती है और मायरा को घर पर ही शॉपिंग करवा देती है. मायरा भी शांत हो जाती है. दूसरी तरफ अभिरा मुक्ति के साथ हॉरर फिल्म देखती है और तभी उसे मुक्ति की याद आती है. उसे मायरा की याद आती है. मायरा भी अपनी दादियों से माफी मांगती है और सबके साथ आइसक्रीम खाती है. इसी बीच अभिरा को पोद्दार हाउस से कोई एक शख्स मायरा के बारे में अपडेट देता है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.