Read Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert 17th February 2020: सालों से धमाल मचाने वाला टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) लगातार सुर्खियों में छाया हुआ है। इस सीरियल के निर्माता दर्शकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए लगातार नए-नए ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आ रहे है। करेंट ट्रैक के मुताबिक इस सीरियल में लव-कुश की वजह से नायरा (Shivangi Joshi) और कार्तिक (Mohsin Khan) एक पल के लिए भी चैन की सांस नहीं ले पा रहे है। सुनने में आ रहा है कि ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के अपकमिंग एपिसोड में कुछ ऐसा होने वाला है कि नायरा और कार्तिक के फैंस को बड़ा झटका लगने वाला है।
जी हां मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो जल्द ही नायरा (Shivangi Joshi) के सामने लव-कुश की सारी सच्चाई पता चल जाएगी। नायरा (Shivangi Joshi) को पता चल जाएगा कि लव-कुश ने ही त्रिशा को मॉलेस्ट करने की कोशिश की थी। ऐसे में नायरा फैसला लेगी कि लव और कुश को कानून के हवाले कर दिया जाए लेकिन कार्तिक (Mohsin Khan) नायरा (Shivangi Joshi) के खिलाफ चला जाएगा और कहेगा कि वह अपने कजिन्स को जेल की सलाखों के पीछे सड़ता हुआ नहीं देख सकता है।
नायरा (Shivangi Joshi) अपने फैसलों पर अडिग रहेगी और गोयनका हाउस में पुलिस को भी बुला लेगी। नायरा को ऐसा करते हुए देखकर कार्तिक के होश उड़ जाएंगे और वह भी नायरा के फैसले के खिलाफ जाने की ठान लेगा। कार्तिक (Mohsin Khan) अपने भाईयों का साथ देते हुए नायरा से अलग होने का ऐलान भी कर देगा। जी हां इसी दौरान ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में जनरेशन लीप आएगा और नायरा-कार्तिक की राहें एक बार फिर से अलग हो जाएंगी।
अबसे हफ्ते में 6 दिन प्रसारित किया जाएगा 'ये रिश्ता क्या कहलाता है'
लव-कुश बन चुके है ‘कायरा’ के दुश्मन
देखा जाए तो लव-कुश की वजह से ही नायरा और कार्तिक के बीच दुरियां बढ़ेगी। जबसे लव-कुश बोर्डिंग स्कूल से वापस आए है, तबसे वह नायरा और कार्तिक की हर एक बात को सिरे से नकारते आए है। ऐसे में इस बात की पूरी गुंजाइश है कि नायरा और कार्तिक को हमेशा-हमेशा के लिए अलग करने के लिए भी लव-कुश कोई ना कोई जरुर चलें। फिलहाल तो कमेंटबॉक्स में बताए कि आप इस सीरियल के अपकमिंग ट्रैक को देखने के लिए कितने उत्सुक है?
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...
Subscribe Now
Enroll for our free updates