Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: एक बार फिर से दूर हो जाएंगे कार्तिक-नायरा, फैंस को लगने वाला है तगड़ा झटका

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert 19th February 2020: इस बार लव-कुश के कारण एक-दूसरे से अलग होंगे कार्तिक और नायरा, पढ़ें पूरी खबर

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: February 19, 2020 7:48 PM IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert 19th February 2020: स्टार प्लस का सुपरहिट धारावाहित 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) दर्शकों के बीच काफी लम्बे समय से पसंद किया जा रहा है और इसका एक बहुत बड़ा कारण कार्तिक और नायरा हैं। शो के ये दोनों मुख्य किरदार दर्शकों को इतना पसंद हैं कि वो इन्हें दूर देख ही नहीं पाते हैं। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के मेकर्स भी इस बात को अच्छी तरह से समझते हैं और यही कारण है कि वो लगातार कार्तिक-नायरा के बीच लड़ाइयां कराते रहते हैं। अगर शो से सामने आ रही ताजा रिपोर्ट की मानें तो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के मेकर्स कार्तिक-नायरा को एक बार फिर से अलग करने की सोच रहे हैं।

जी हां, हम मजाक नहीं कर रहे हैं। हमें पता है कि यह खबर कायरा के फैंस के लिए जोर का झटका देगी लेकिन मेकर्स ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) को नया ट्विस्ट देने के लिए यह प्लानिंग की है। IMWBuzz की ताजा रिपोर्ट की मानें तो कार्तिक और नायरा के बीच लव-कुश को लेकर चल रही तकरार जल्द ही विक्राल रूप ले लेगी, जिसकी वजह से ये दोनों अलग-अलग रास्तों परन खड़े नजर आएंगे। इसी लड़ाई की वजह से इन दोनों का रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच जाएगा।

असल में लव-कुश ने त्रिशा के साथ जो किया है, नायरा उसके पूरी तरह खिलाफ है और चाहती है कि लव-कुश को उनकी करनी की सजा मिले लेकिन कार्तिक इस मामले में नायरा के खिलाफ और चाहता है कि यह मामला जल्द से जल्द दब जाए ताकि उसके परिवार की इज्जत समाज में बनी रहे। हालांकि नायरा को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ेगा कि कार्तिक क्या चाहता है, वो सच के साथ खड़ी है और आने वाले समय में त्रिशा का भरपूर साथ देगी। अब देखना होगा कि विचारधाराओं की इस लड़ाई के कारण कार्तिक-नायरा फिर से अलग हो जाएंगे या फिर मेकर्स इन्हें मिलाने के लिए कोई खास प्लानिंग कर रहे हैं ? वैसे आप 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आने वाले इस ट्विस्ट को लेकर कितने उत्साहित हैं, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

देखें बॉलीवुडलाइफ का वीडियो:

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...