Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert 21 June 2021 Episode No 295: स्टार प्लस (Star Plus) का सुपरहिट धारावाहिक ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में जल्द ही एक धमाकेदार ट्विस्ट देखने को मिलेगा। दर्शकों को पता चल गया है कि सीरत के दिल में रणवीर के लिए नहीं बल्कि कार्तिक के लिए प्यार है। इस बात की भनक कार्तिक को भी है और नरेन्द्र को भी है। जहां नरेन्द्र इस बात का फायदा उठाकर सीरत को बदनाम करने कोशिश करेगा, वहीं कार्तिक उसकी प्लानिंग पर पानी फेरने का काम करेगा।
ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दर्शकों ने अब तक देख लिया है कि नरेन्द्र सीरत को बदनाम करने के लिए उसे गोयनका हाउस में बुलाता है। गोयनका हाउस पहुंचने के बाद सीरत कुछ भी नहीं कहती है। वो अपने मुंह पर ताला लगा लेती है ताकि उसका राज किसी के सामने न आ जाए। नरेन्द्र की प्लानिंग यहीं से फेल होनी शुरू हो जाती है।
अपकमिंग एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि सीरत को कार्तिक का भी साथ मिलेगा और वो उसे सहारा देगा। कार्तिक को पता है कि सीरत के दिल में क्या चल रहा है, जिस कारण वो सबके सामने उसे बेनकाब होने से बचा लेगा। नरेन्द्र की यह चाल भी कार्तिक की सूझ-बूझ के चलते फेल हो जाएगी।
कार्तिक सीरत से अकेले में बात करेगा और उससे कहेगा कि भविष्य में चाहे जो भी हो, वो उसका साथ नहीं छोड़ेगा। कार्तिक का सपोर्ट पाकर सीरत थोड़ी इमोशनल हो जाएगी और अपने प्यार का इजहार कर देगी। सीरत के मुंह से ऐसे शब्द सुनकर कार्तिक को समझ नहीं आएगा कि वो क्या बोले ? अब देखना यह होगा कि सीरत और कार्तिक की ये दिल्लगी रणवीर से कितने दिन छुप पाती है ? नरेन्द्र लगातार सीरत की सच्चाई रणवीर के सामने लाने की कोशिश कर रहा है, जिसमें वो जल्द ही सफल हो सकता है। उसके बाद ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी में भयंकर ट्विस्ट आ जाएगा।
Subscribe Now
Enroll for our free updates