Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert 25 March, 2022: स्टार प्लस का धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों टीवी पर खूब धूम मचा रहा है। शो में अक्षरा (Pranali Rathod) और अभिमन्यु (Harshad Chopda) की जोड़ी ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है और खास बात तो यह है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उनकी सगाई की तैयरियां और शादी से जुड़ी सभी रस्में भी शुरू हो चुकी हैं। हाल ही में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में दिखाया गया था कि मंजरी को होश आ जाता है और वह अभिमन्यु और अक्षरा को जल्द से जल्द सगाई करने के लिए कहती है। लेकिन शो में आने वाले ट्विस्ट और टर्न्स यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।\ Also Read - Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा की शादी में खर्च हुए 2 करोड़ रुपए ने दिखाया कमाल, इन 5 खूबियों के चलते TRP में आया बम्पर उछाल
जमाई पूजा के लिए गोयनका हाउस पहुंचा अभिमन्यु: सगाई से पहले जमाई पूजा की रस्म होती है, जिसके लिए गोयनका परिवार बिरला फैमिली के हर सदस्य को बुलाता है। वहीं जैसे ही अभिमन्यु गोयनका हाउस पहुंचता है, उसे देखकर अक्षरा डांस करना शुरू कर देती है। उसे ऐसा करता देख अभिमन्यु पूछता है कि कहीं उसने भांग तो नहीं पी रखी है। लेकिन दूसरी तरफ अक्षरा की मस्ती खत्म होने का नाम नहीं लेती है। दूसरी तरफ वंश अभिमन्यु को गोद में उठाकर अंदर लेकर जाता है।
बिरला फैमिली की होती है जबरदस्त खातिरदारी: जमाई पूजा के दौरान बिरला फैमिली की जबरदस्त खातिरदारी होती है। खास बात तो यह है कि अभिमन्यु के लिए 65 भोग की थाली भी तैयार की जाती है, जिसे उसे अकेले खत्म करना होता है। इतनी बड़ी थाली देखकर खुद अभि तो हैरान होता ही है, साथ ही महिमा भी कहती है कि वह इस खाने को पैक कर दें, जिससे वे उसे हॉस्पिटल में गरीबों को बांट सकें।
Also Read - TRP List 19th Week 2022: अनुपमा के हाथ धोकर पीछे पड़ी अक्षरा, महीनों बाद मुंह के बल गिरा 'गुम है किसी के प्यार में'
अभिमन्यु को होगी एलर्जी: खाने में एक डिश शकरकंद की बनी होती है, जिसे खाकर अभिमन्यु को एलर्जी हो जाती है। उसके पूरे शरीर पर रैशेज पड़ने शुरू हो जाते हैं। ये देखकर महिमा भड़क जाती है और वह अक्षरा पर बरस पड़ती है। वह अक्षरा को खूब खरी-खोटी सुनाती है, जिससे उसकी आंखों में आंसू आ जाता है। हालांकि इंजेक्शन लगने के बाद अभिमन्यु की हालत ठीक हो जाती है। Also Read - Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: आरोही की जिंदगी में होगी नए लड़के की एंट्री, सूली चढ़ेगा अभिमन्यु-अक्षरा का रिश्ता!!
अक्षरा और अभिमन्यु की सगाई में रंग जमाएगी अनुपमा: अक्षरा और अभिमन्यु की सगाई में रंग जमाने के लिए खुद अनुपमा और अनुज भी पहुंचेंगे। इससे जुड़ा शो का प्रोमो वीडियो भी रिलीज हो गया है, जिसमें दोनों साथ में डांस करते नजर आए। लेकिन इसी बीच अभिमन्यु और अक्षरा में आरोही को लेकर बहस शुरू हो गई, हालांकि अनुपमा ने दोनों के बीच आकर चीजें तुरंत ही सुलझा दीं।
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें... ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।