Read Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert 25th Febraury 2020: सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) का करेंट ट्रैक काफी जबरदस्त है। इस समय लव-कुश ने कार्तिक और नायरा की जिंदगी में बवाल मचा रखा है। बीते एपिसोड में ही कार्तिक को लव-कुश की असलियत पता चली है और उसे एहसास हुआ है कि उसे नायरा की बात पहले ही मान लेनी चाहिए थी। खैर अब कार्तिक को लव-कुश के बारे में सब पता चल चुका है और उसे ये एहसास भी हो चुका है कि उनकी वजह से ही कैरव की भी आदतें बिगड़ती जा रही है। ऐसे में अब कार्तिक (Mohsin Khan) ने ठान लिया है कि वह लव और कुश को सजा दिलवाकर ही दम लेगा।
खैर कार्तिक और नायरा की ये जंग आसान नहीं होने वाली है। टेलीचक्कर की एक रिपोर्ट की माने तो आने वाले दिनों में इनका ये फैसला इन पर ही भारी पड़ने वाला है। दरअसल मनीष लव और कुश को सजा दिलवाने वाले फैसले के खिलाफ हो जाएगा और वह कार्तिक को ही उल्टा पुल्टा कहने लगेगा।
ऐसे में कार्तिक भी बौखला जाएगा और उसके बाद वह भी फैसला लेगा कि वह हर मोड़ पर अब नायरा का ही साथ देगा और लव-कुश के खिलाफ मिले सबूत को देखने के बाद अब वह उनको नहीं बचाएगा। ऐसे में माना जा रहा है कि अब कार्तिक गोयनका हाउस (Goenka House) को छोड़ने का प्लान बनाएगा और नायरा (Shivangi Joshi) भी उसके साथ इस घर को छोड़ देगी।
लव-कुश की वजह से टूट जाएगा घर ?
लव-कुश की वजह से हो सकता है कि एक बार फिर से गोयनका परिवार बिखर जाए और ऐसे में नायरा और कार्तिक (Mohsin Khan) की जिंदगी में एक बार फिर से कई मुश्किलें एक साथ आ जाएगी।
लीप के बाद बदलेगी कहानी
कई दिनों से सुनने में आ रहा है कि लीप के बाद इस सीरियल की कहानी में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। कई रिपोर्ट्स में ऐसा भी बताया जा रहा है कि लीप के बाद नायरा (Shivangi Joshi) की मौत हो जाएगी। फिलहाल तो कमेंटबॉक्स में बताए कि आप सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के अपकमिंग एपिसोड को देखने के लिए कितने उत्सुक है?
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...