Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कृष की घिनौनी हरकत जान अभिरा का खौलेगा खून, नई हसीना लगाएगी अरमान की जिंदगी में भूचाल?

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में नया ड्रामा चलने वाला है. अभिरा और अरमान को पता चल जाएगा कि कृष ने उनकी फर्म को बेच दिया है. अब आने वाले एपिसोड में खूब सारा हंगामा होगा.

By: Kavita  |  Published: December 26, 2025 9:49 AM IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कृष की घिनौनी हरकत जान अभिरा का खौलेगा खून, नई हसीना लगाएगी अरमान की जिंदगी में भूचाल?

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अबीर और कियारा की शादी फाइनली हो गई है, लेकिन सीरियल का असली ड्रामा अब शुरू होने वाला है. कृष पोद्दार कंपनी बेच चुका है और अब अभिरा और अरमान को कृष की इस हरकत का पता चल जाएगा. इसके बाद पोद्दार हाउस में बहुत सारा हंगामा होगा. इसके अलावा कियारा को सुरेखा पूरा सास वाला रूप दिखाने वाली है. कृष को अभिरा क्या सजा देगी, ये देखकर आप लोगों को मजा आ जाएगा. आइए आपको अपकमिंग एपिसोड के बारे में बताते हैं.

कृष की हरकतों का मनोज को चलेगा पता

टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के अपकमिंग एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि कियारा और अबीर की शादी हो जाती है और फिर टाइम आता है विदाई का... यहां पर कृष नहीं होता है. इस वजह से सभी दुखी हो जाते हैं. तभी मनोज को पता चल जाता है कि कृष ने कंपनी में कुछ गलत किया है. हालांकि सबका ध्यान विदाई पर होता है और फिर कियारा का स्वागत होता है. इसके बाद अरमान को पता चलता है कि अभिरा विमेन ऑफ द अचीवमेंट के लिए नॉमिनेट हुई है और अरमान उसे वहां भेज देता है. कृष भी कंपनी बेचकर घर पहुंच जाता है और फिर तान्या उसे सुनाती है. शो में फिर दिखाया जाएगा कि अरमान को कियारा से ढेर सारी बातें करता है.

TRENDING NOW

अरमान और अभिरा को पता

शो में आगे दिखाया जाएगा कि अभिरा उस इवेंट में पहुंच जाती है और वहां वह मेहर मित्तल से मिलती है. अभिरा उस अवॉर्ड को जीत जाती है और यहां पर वह अक्षरा, अरमान, दादी सा और विद्या को याद करती है. कहानी के आगे देखने के लिए मिलेगा कि कियारा और अबीर की शादी के बाद की रस्में शुरू होती है, तभी अभिरा आकर अरमान को ट्रॉफी जीतने की न्यूज देते हुए गले लगा लेती है. तभी एक फोन कॉल के जरिए अरमान को पता चलता है कि कृष ने कंपनी बेच दी और वह अभिरा के साथ सीधा पोद्दार हाउस पहुंच जाती है और जहां कावेरी पोद्दार को बताती है कि कृष में फार्म बेच दी. अब आने वाले एपिसोड में कृष का सामना सीधा अभिरा से होगा. अभिरा उसका सारा भूत उतार देगी, लेकिन कहानी में नया ट्विस्ट आएगा. अभिरा और अरमान किसी तरह फर्म को पाने में लग जाएंगे. एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.