Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: 8 साल बाद अभिरा पर फूटेगा अरमान का गुस्सा, पोद्दार हाउस में होगा ड्रामा; आएगा नया तूफान?

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिरा पर अरमान का गुस्सा निकलेगा. अरमान फोन पर अभिरा को सुनाएगा. इस मौके पर अभिरा कैसे रिएक्ट करेगी? आइए आपको बताते हैं.

By: Kavita  |  Published: February 12, 2026 9:53 AM IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: 8 साल बाद अभिरा पर फूटेगा अरमान का गुस्सा, पोद्दार हाउस में होगा ड्रामा; आएगा नया तूफान?

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अरमान और अभिरा की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है. इन दिनों कहानी मुक्ति और मायरा के हिसाब से चल रही है, जो एक ही स्कूल में जाने वाली है. शो के बीते एपिसोड में दिखाया गया था कि अरमान मायरा के लिए स्कूल की बात कर लेता है और अभिरा को मजबूरी में अरमान की गाड़ी को सजाकर रिंकू की विदाई में लगाना पड़ता है और अब अपकमिंग एपिसोड में इसी वजह से नया ड्रामा होगा. सीरियल में अरमान अभिरा को फोन पर खूब सुनाएगा. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पोद्दार हाउस में सभी लोग एक-एक करके हॉल में इकट्ठा होते हैं और मस्ती मजाक चलता है.

नई टेंशन में आएगी अभिरा

टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के अपकमिंग एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि मायरा के लिए घर की लेडीज शॉपिंग करके आती है और तभी मनीषा और काजल की बहस होने वाली होती है. लेकिन मायरा सब संभाल लेती है और तभी अरमान आ जाता है. अरमान को देखकर सब शांत हो जाते हैं और वह नौकर को डांटकर मायरा से मिलता है और अपने कमरे में जाता है. तब मायरा अपने परिवार के साथ मस्ती करती है. दूसरी तरफ अभिरा रिंकू की शादी में खूब मस्ती करती है और तभी उसके पास किस्त वाले का अपडेट आता है कि उसे दो हफ्ते में पहली किस्त चाहिए. इस वजह से अभिरा टेंशन में आ जाती है. तभी रिंकू की मां आती है और अभिरा को कार के लिए थैंक्यू बोलती है. पोद्दार हाउस में अरमान दादी से बात करता है और बताता है कि वह अपनी खुशी के लिए मायरा को नहीं रोकेगा और उसे स्कूल भेज रहा है.

अभिरा पर फूटेगा अरमान का गुस्सा

शो में आगे दिखाया जाएगा कि अरमान मायरा को समझाता है कि उसे स्कूल में अपनी मां के बारे में भी बताना होगा. तब मायरा सिर्फ पापा के बारे में बात करने का फैसला लेती है और इमोशनल हो जाती है. दूसरी तरफ अभिरा भी टेंशन में होती है और कार के आसपास किसी को भटकने नहीं देती. पोद्दार हाउस में मायरा अरमान से उसकी कार के बारे में पूछती है जो अभिरा के गैराज में है और अगले दिन अरमान अपनी कार का इंतजार करते करते फट पड़ता है. वह पहले अपने ड्राइवर को सुनाता है और फिर गैराज के मालिक को फोन करवाता है. इस मौके पर अभिरा भी अपने लड़के से कार जल्द से जल्द डिलीवर करने के लिए कहती है. पोद्दार हाउस में अरमान की कार सजी हुई देखकर सब हैरान रहते हैं और अरमान गुस्से में आ जाता है और अभिरा को फोन पर खूब सुनाता है. लेकिन नेटवर्क खराब की वजह से वह कुछ सुन नहीं पाती. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.