Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: मिस्टर मित्तल के जाल में बुरा फंसेगा अरमान, जुए के अड्डे पर अभिरा को दांव पर लगा बैठेगा कृष

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में नया ड्रामा चल रहा है. सीरियल में अभिरा और अरमान की जिंदगी में सुकून लौटने वाला है लेकिन ये नए खतरे से पहले की शांति है.

By: Kavita  |  Published: January 6, 2026 12:01 PM IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: मिस्टर मित्तल के जाल में बुरा फंसेगा अरमान, जुए के अड्डे पर अभिरा को दांव पर लगा बैठेगा कृष

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में खूब सारा फैमिली ड्रामा दिखाया जा रहा है. सीरियल में अभिरा और अरमान अपनी फैमिली फार्म को बचाने में लगे हुए हैं. अरमान मेहर मित्तल का केस लड़ रहा है जिस पर मर्डर का आरोप है. मेहर मित्तल अपने ही ड्राइवर का कत्ल कर देती है. बीते एपिसोड में अरमान केस कोर्ट में लड़ता है और मेहर मित्तल के सपोर्ट ने अपनी दलील रखता है और अब नए एपिसोड में केस का फैसला आएगा, लेकिन इसी बीच कृष की एक और घटिया हरकत सामने आएगी, जिसे सुनकर अरमान का खूब खोल जायेगा.

अभिरा को दांव पर लगाएगा कृष

यह रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के अपकमिंग एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि अरमान के केस का फैसला आने की वाला होता है. सभी लोग जज के फैसले का वेट करते हैं और फिर जज अरमान के हक में फैसला सुनता है. अरमान ये दलील रखता है कि मेहर के साथ ड्राइवर ने छेड़छाड़ की और तभी मेहर में बचाव ने उसे मार दिया. अरमान केस जीत जाता है और ये खबर घर में भी पहुंच जाती है. कृष भी बार में बैठा होता है जहां उसे अरमान के केस जीतने की बात पता चलती है. यहां पर कृष अभिरा को दाव पर लगता है और जैसे ही गुंडे अभिरा से मिलने के लिए बोलते हैं तो कृष मना कर देता है. उसे डर होता है कि अरमान उसे मार देगा.

TRENDING NOW

अरमान संग डील करेगा मिस्टर मित्तल

शो में आगे दिखाया जाएगा कि अरमान के सामने मिस्टर मित्तल पोद्दार फर्म में इन्वेस्ट करने की डील रखते हैं और अरमान इसके लिए मान जाते हैं लेकिन अभिरा को कुछ ठीक नहीं लगता. इसके बाद घर के सभी लोग फर्म जाते हैं और उसे सजाते हैं. ये सब देखकर कावेरी पोद्दार काफी खुश होती है. इन सबके बीच ड्राइवर की पत्नी का भी एक सीन आता है, जो फूट फूट कर रोती है. दूसरी तरफ दादी सा अरमान को भर भरकर थैंक्यू बोलती है. वह उसे दुनिया का सबसे अच्छा पोता बताती है. इस बीच सभी लोग अरमान को थैंक्यू बोलते हैं. अरमान भी सबके साथ अच्छा टाइम बीतता है और तभी कियारा के साथ साथ घर की सभी लेडीज को उनके गहने दे देता है.

गायब होगी दादी सा

शो में आगे देखने के लिए मिलेगा कि अरमान अभिरा को थैंक्यू बोलता है और उसे अपने कैरियर पर ध्यान देने के लिए बोलता है. तभी तान्या को एक फोन कॉल आता है और वह निकल जाती है. दादी सा भी हेल्थ सेंटर जाने का खुलासा करती है ताकि वह सबके साथ और समय बिता सके. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.