Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: सट्टेबाजों के चक्कर में तान्या को बली का बकरा बनाएगा कृष, अरमान को पकड़ेगी पुलिस

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों ढेर सारा ड्रामा चल रहा है. सीरियल में अभिरा और अरमान का परिवार खुश नजर आएगा, लेकिन कृष नया तूफान लाने की प्लानिंग कर रहा है.

By: Kavita  |  Published: December 23, 2025 9:44 AM IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: सट्टेबाजों के चक्कर में तान्या को बली का बकरा बनाएगा कृष, अरमान को पकड़ेगी पुलिस

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अबीर और कियारा की शादी का माहौल बना हुआ है. अभिरा ने किसी तरह काजल और विद्या के बीच की परेशानी खत्म कर दी है जिससे बंटवारे की बात खत्म हो गई है लेकिन ये चीज कृष और संजय को पसंद नहीं आई और इसी वजह से अब वह नया ड्रामा करेंगे. सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि शो में अब कृष अपनी वाइफ को मदद लेने की कोशिश करेगा. आइए आपको शो के अपकमिंग ड्रामे के बारे ने बताते हैं.

कृष के गुस्से का शिकार होगी काजल

यह रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में देखने के लिए मिलेगा कि अभिरा काफी खुश होगी और वह मायरा के साथ खूब मस्ती करेगी. इसके बाद अभिरा सुरेगा चाची दादी से बात करेगी और उससे अपनी फिलिंग शेयर करेगी. वह उसे बताएगी कि कैसे प्यार सब कुछ बदल देता है. इस मौके पर सुरेखा अभिरा को अरमान के नाम से छेड़ती है. इसके बाद अभिरा सीधा अरमान के पास जाती है जहां अरमान अभिरा संग थोड़ा सा रोमांस करता है. दूसरी तरफ कृष का गुस्सा काजल पर निकलता है. कृष अपनी मां को बंटवारा रोकने पर सुनाता है तो काजल भी उसे पहले पोद्दार परिवार का हिस्से बनने की सलाह देती है. इस मौके पर तान्या भी अपने पति का साथ देती है.

TRENDING NOW

तान्या से ढाई करोड़ लेगा कृष

शो में आगे देखने के लिए मिलेगा कि कृष अपनी वाइफ तान्या से मदद मांगता है और तान्या भी अपने भाई को कंपनी से पैसे निकालकर देने के लिए तैयार हो जाती है, जिसके बाद कृष शांत हो जाता है. इसके बार दिखाया जाएगा कि पोद्दार हाउस में किचन का बंटवारा हटाया जाता है और फिर सभी लोग मिलकर फैमिली फोटो लेते हैं. इसके बार अभिरा गोयनका हाउस जाती है और यहां पर मायरा के बैग में ट्रैकर निकलता है लेकिन वह अपनी मां को कुछ बता नहीं पाती. शो में आगे देखने के लिए मिलेगा कि कृष शराब पीने का ड्रामा करके इमोशनल ड्रामा करता है और तान्या से ढाई करोड़ रुपए ले लेता है.

अरमान को पकड़ेगी पुलिस

इसी बीच अरमान को चोर समझकर पुलिस के जाती है लेकिन अभिरा उसे लेकर आती है. शो में दिखाया जाएगा कि अभिरा और अरमान की पुलिस स्टेशन में नाटक करेगा लेकिन दोनों जैसे ही थाने से बाहर आएंगे तो अरमान गुस्सा होने का नाटक करेगा. इसके बाद अभिरा उसे मानाती है. अरमान अपनी पत्नी अभिरा और बेटी मायरा के लिए शादी के कपड़े लेकर आता है. एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.