Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में खूब सारा ड्रामा हो रहा है. सीरियल में अभिरा और अरमान अपने घर और फर्म को बचाने में लगे हुए हैं और इसी वजह से घर में रोज नया ड्रामा हो रहा है. सीरियल के अरमान अपनी फर्म के बदले 85 करोड़ की डील करके आता है और इसी वजह से अरमान को 85 करोड़ महज 3 महीने ने चुकाने है. ये बात अभिरा को भी पता चल जाती है. अब अभिरा अरमान से सवाल करेगी. इतना ही नहीं, अरमान का गुस्सा कृष पर निकलता हुआ नजर आएगा.
अभिरा को फर्म से पूरा साइड करेगा अरमान
टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के अपकमिंग एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि अभिरा अरमान से बात करने आती है लेकिन अरमान कृष से बहस करने में बिजी होता है. अरमान कृष को घर से जाने के लिए बोलता है और तब तान्या अरमान से रिक्वेस्ट करती है लेकिन अरमान नहीं सुनता. इसके ठीक बाद दिखाया जाता है कि कैसे काजल पहले के दिनों में कृष के खिलाफ सारे सबूत अपने फोन में लेती है. कहानी में आगे दिखाया जाएगा कि अभिरा अरमान से बात करती है तब अरमान इमोशनल होकर अभिरा से कोई सवाल ना करने के लिए कहता है और उसे गले लगा लेता है. अभिरा फर्म के लिए मदद के लिए कहती है लेकिन अरमान इसे मना कर देता है और उसे घर में ध्यान देने के लिए कहता है. ये सुनकर अभिरा उदास हो जाती है लेकिन वह कुछ बोलती नहीं हैं और दादी सा को खाना खिलाने जाती है लेकिन अरमान इसे वहां से भी भेज देता है.
TRENDING NOW
अरमान को ब्लैंक चेक देगा ये शख्स
शो में आगे देखने के लिए मिलेगा कि अभिरा अपने ससुर माधव के साथ कियारा के पास पहुंच जाती है और वहां पर मनीषा और मनोज भी जाते हैं. इस मौके पर अभिरा पोद्दार हाउस ना जाकर यहीं पर वह पगफेरे की रस्म करने के लिए कहती है. दूसरी तरफ अरमान को तान्या एक क्लाइंट देती है. पहले अरमान उसे मना कर देता है लेकिन फिर सोच में पड़ जाता है. इसके बाद कृष का गुस्सा तान्या पर निकलता है जो घर से जाने के लिए मना करता है और तब संजय आगे आता है और कृष को धक्के मारकर घर से बाहर नीला देता है. अरमान भी अपने क्लाइंट से मिलने जाता है जो अरमान को ब्लैक चेक देता है और अपना केस लड़ने के लिए रिक्वेस्ट करता है. . एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates