Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की सुलेखा चाची ने पहन ली नायरा वाली ड्रेस तो फैंस ने यूं पकड़ी मेकर्स की चोरी, कहा 'हम देखकर ही समझ गए...'

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के दर्शकों ने मेकर्स की एक ऐसी गलती पकड़ ली है कि अब सोशल मीडिया पर सिर्फ उसी की ही बात हो रही है।

By: Garima Singh  |  Published: September 3, 2020 5:46 PM IST

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की सुलेखा चाची ने पहन ली नायरा वाली ड्रेस तो फैंस ने यूं पकड़ी मेकर्स की चोरी, कहा 'हम देखकर ही समझ गए...'

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के करेंट ट्रैक में एक के बाद एक कई ट्विस्ट देखने को मिल रहे है। एक ओर नायरा गोयनका हाउस छोड़कर जा चुकी है, वहीं दूसरी ओर कीर्ति की जिंदगी में उथल-पुथल मची हुई है। इस बीच 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के दर्शकों ने मेकर्स और कॉस्ट्यूम डिजाइनर की एक ऐसी गलती पकड़ ली है कि आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल सीरियल के टैक में कॉस्ट्यूम डिजाइन ने सुलेखा चाची का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस शिल्पा एस रायजादा को वहीं ड्रेस पहना दी है जिसमें कुछ दिन पहले शिवांगी जोशी भी दिख चुकी है।

दर्शकों ने मेकर्स और कॉस्ट्यूम डिजाइनर की इस चोरी को पकड़ लिया है और कई लोगों का कहना है कि आजकल आप दर्शकों को बेवकूफ नहीं बना सकते है। वहीं कुछ लोग ये भी कह रहे है कि ये ड्रेस नायरा पर ज्यादा फब रही है। एक यूजर ने लिखा है कि, 'मैंने कल ही अपनी बहन को बोला था कि सुलेखा चाची ने जो पहना है वो नायरा पहले भी पहन चुकी है।'

बीते दिनों ही शिल्पा एस रायजादा ने इस ड्रेस में ली गई अपनी कई तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। शिल्पा एस रायजादा के इस पोस्ट को 17 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले थे।

जल्द आएगा कहानी में ट्विस्ट
अच्छी टीआरपी ना आने की वजह से मेकर्स आए दिन कहानी के ट्रैक को जल्दी-जल्दी बदल रहे है। कई रिपोर्ट्स में इस बात का भी दावा किया जा रहा है कि जल्द ही गोयनका परिवार के सामने नायरा और कार्तिक की बेटी कायरा का सच भी आ जाएगा।

सेट पर कोरोना ने दी थी दस्तक
कुछ दिन पहले ही 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर कोरोना वायरस ने दस्तक दी थी। स्वाति चिटनिस, समीर ओंकार और सचिन त्यागी समेत कुल 7 लोग इस वायरल की चपेट में आ गए थे, जिसके तुरंत बाद ही इस सीरियल की शूटिंग रोक दी गई थी।


About the Author

Garima Singh