Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Update: कृष करेगा पोद्दार फॉर्म से अरमान को आउट, अभिरा बनेगी अपने पति की ढाल, सिखाएगी सबको सबक

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Update: अरमान और अभिरा अपने रिश्ते को बचाने के लिए काउंसलिंग का रास्ता चुनते हैं, लेकिन पोद्दार हाउस में साजिशों का जाल बुन दिया गया है. संजय और कृष ने अरमान को फर्म से बाहर निकालने की चाल चली है. 

WrittenBy
By: Shreya Pandey | Published: May 8, 2026 11:48 AM IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Update: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के एपिसोड की शुरुआत एक बेहद भावुक मोड़ से होती है, जहां अभिरा अपनी उलझनों का पिटारा अरमान के सामने खोल देती है. वह स्वीकार करती है कि उसका दिल आज भी अरमान के पास वापस जाना चाहता है, लेकिन अतीत के जख्म और बार-बार टूटा हुआ भरोसा उसे कदम पीछे खींचने पर मजबूर कर रहा है. अरमान, जो अपनी गलतियों के बोझ तले दबा है, अभिरा के इस डर को पूरी ईमानदारी से स्वीकार करता है.

विद्या की जिद और काजल की कोशिश

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के लेटेस्ट एपिसोड में हमने देखा कि पोद्दार हाउस के किचन में भी तनाव कम नहीं है. विद्या, अरमान के लिए खाना बना रही है, लेकिन उसकी आंखों में पछतावा कम और जिद ज्यादा दिख रही है. जब काजल उसे टोकती है कि सिर्फ खाना खिला देने से अरमान का घाव नहीं भरेगा, तो विद्या माफी मांगने से साफ इनकार कर देती है. उसका मानना है कि उसने जो किया वह गलत नहीं था. काजल उसे आईना दिखाते हुए कहती है कि उसे अरमान से ही नहीं बल्कि अभिरा और पूरे परिवार से माफी मांगनी चाहिए. माधव इस बहस को सुनता है और काजल की इस हिम्मत की सराहना करता है कि कम से कम कोई तो विद्या को सही रास्ता दिखाने की कोशिश कर रहा है.

खोया हुआ खत और कड़वी साजिश

अरमान और अभिरा के बीच दूरियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. अभिरा अपनी बात कहने के लिए अरमान के पास जाती है, लेकिन उसे काम में व्यस्त देख अपना मैसेज एक लेटर में छोड़कर चली आती है. बदकिस्मती से, अरमान के हाथ वह खत लगता तो है, लेकिन पढ़ने से पहले ही वह हवा के साथ कहीं ओझल हो जाता है.

संजय और कृष ने रची साजिश

दूसरी तरफ, संजय और कृष एक साजिश रच रहें हैं. संजय के चेहरे पर कोई डर नहीं है, और कृष भी अब उसके नक्शेकदम पर चल पड़ा है. दोनों मिलकर कुछ पेपर्स साइन करते हैं और इसी बीच कृष जानबूझकर अरमान की एक फाइल को मिटा देता है. यह साफ है कि अरमान के करियर को तबाह करने की तैयारी पूरी हो चुकी है.

एपिसोड के अंत में एक बड़ा धमाका होता है. संजय और कृष खुलासा करते हैं कि मित्तल ने अरमान को बोर्ड से बेदखल करने का फैसला लिया है. लेकिन यहां अरमान अकेला नहीं है. अभिरा एक चट्टान की तरह उसके साथ खड़ी होती है और ऐलान करती है कि कोई भी कागज अरमान की मेहनत और पोद्दार फर्म पर उसके हक को नहीं छीन सकता है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.