Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Pagalpanti Public Review: दर्शकों पर छाया वाई-फाई भाई का खुमार, फिल्म को बताया 'पैसा वसूल'

जॉन अब्राहम (John Abraham), अनिल कपूर (Anil Kapoor) और अरशद वारसी (Arshad Warsi) की पागलपंती (Pagalpanti) दर्शकों को खूब पसंद आई है। दर्शकों के अनुसार फिल्म सिनेमाघर में दर्शकों का जबरदस्त मनोरंजन करती है।

By: Rahul Sharma  |  Published: November 22, 2019 4:49 PM IST

Pagalpanti box office collection day 4 early estimates: John Abraham's film witnesses a massive dip

आज सिनेमाघरों में जॉन अब्राहम (John Abraham), अनिल कपूर (Anil Kapoor), अरशद वारसी (Arshad Warsi), पुलकिस सम्राट (Pulkit Samrat), उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) और इलियाना डिक्रूज की पागलपंती (Pagalpanti) रिलीज हुई है। फिल्म पागलपंती (Pagalpanti) एक मसाला एंटरटेनर है, जिससे जबरदस्त मनोरंजन की उम्मीदें की जा रही हैं। फिल्म पत्रकारों के पागलपंती (Pagalpanti) भले ही अच्छी ना लगी हो लेकिन इसने दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म पागलपंती (Pagalpanti) का फर्स्ट-डे, फर्स्ट-शो देखकर निकले दर्शकों ने इसकी तारीफ में कहा है कि दर्शकों को फिल्म को फैमिली के साथ देखना चाहिए। पागलपंती (Pagalpanti) के दर्शकों ने बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के साथ बात करते हुए बताया है कि, 'फिल्म में उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) का काम बहुत अच्छा लगा है और उनके अलावा वाई-फाई भाई उर्फ अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने कमाल का काम किया है। इन दोनों के साथ-साथ अरशद वारसी (Arshad Warsi) और जॉन अब्राहम (John Abraham) की काम भी अच्छा है।'

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...