Sign In

videos

2020 Recap: Shilpa Shetty से लेकर Amrita Rao तक, बीते साल इन सेलेब्स के घर में गूंजी किलकारियां

इस साल में कई कपल्स ऐसे रहे जिनके घर में नए सदस्य ने एंट्री ली। इनमें Amrita Rao, Shilpa Shetty, Pooja Banerjee और Kalki Koechlin जैसे नाम शामिल हैं।

Ravi Pareek   |    January 1, 2021 8:00 AM IST
 Follow Us 

2020 Recap: बीता साल अधिकतर लोगों के लिए 'बुरी' यादें छोड़कर जा रहा है। फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी साल कुछ खास नहीं रहा लेकिन इस साल में कई बुरी खबरें सामने आईं। हालांकि यह साल हर किसी के लिए ही बुरा नहीं था। इसी बीच कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं जिनके परिवार में इस साल नए सदस्य की एंट्री हुई है। यानी कि ऐसे कपल्स जो इस साल में पैरेंट्स बने हैं। इनमें कई बड़े नाम भी शामिल हैं। शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty) से लेकर अमृता राव (Amrita Rao) तक और कल्कि कोचलीन (Kalki Koechlin) से लेकर पूजा बनर्जी (Pooja Banerjee) तक, कई नामी फिल्मी हस्तियों को इस साल पैरेंट्स बनने का मौका मिला है। यहां जानिए ऐसे सितारों की लिस्ट...