ईशा गुप्ता ने बिकिनी पहन दिखाया अपना कर्वी फिगर, वीडियो हुआ वायरल
'आश्रम 3' का अच्छा खासा बज बना हुआ है। दर्शक इस सीरीज को काफी पसंद कर रहे हैं। एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हुई आश्रम 3 ने 32 घंटे में 100 मिलियन व्यूज हासिल किए हैं। देखें वीडियो।
Aashram 3 Success : बॉबी देओल स्टारर वेब सीरीज 'आश्रम 3' शुक्रवार को रिलीज हो गई है। फैंस इस सीरीज को काफी पसंद कर रहे हैं। 'आश्रम 3' में बॉबी देओल के अलावा ईशा गुप्ता, चंदन रॉय सान्याल, अदिति पोहनकर, दर्शन कुमार, त्रिधा चौधरी महत्वपूर्ण रोल में हैं। आश्रम 3 के रिलीज होने के बाद से ही ईशा गुप्ता सुर्खियों में छा गई है। उन्होंने इस सीरीज में ऐसे- ऐसे बोल्ड सीन्स दिए हैं, जिसे देख आप पानी-पानी हो जाएंगे। साथ ही एक्ट्रेस का साड़ी लुक भी सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। इस लुक में ईशा गुप्ता का अंदाज देखने लायक है। बता दें कि आश्रम 3 को दर्शकों का अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिल रहा है। एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हुई आश्रम 3 ने 32 घंटे में 100 मिलियन व्यूज हासिल किए हैं। सीरीज को देखने के लिए दर्शकों की संख्या में कमाल का इजाफा हुआ हैं। बताते चलें कि जब आश्रम 3 का ट्रेलर रिलीज किया गया था तब से ही इस सीरीज का अच्छा खासा बज बना हुआ था। अधिक जानकारी के लिए देखें ये खास वीडियो।
Written by Kumar Sarash