videos

'भूल भुलैया 2' की सफलता के बाद मेकर्स बनाएंगे फिल्म का पार्ट 3, कबीर सिंह के सीक्वल पर भी चर्चा शुरू

भूल भुलैया 2 बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। ऐसे में अब मेकर्स इस फिल्म के तीसरे पार्ट को बनाने का सोच रहे हैं। इसके साथ ही मेकर्स ने शाहिद कपूर स्टारर ‘कबीर सिंह’ के भी सीक्वल बनाने की बात कही है। देखें वीडियो।

Pratibha Katariya   |    May 27, 2022 9:50 PM IST
 

Bhool Bhulaiyaa 2 and Kabir Singh sequel : बॉलीवुड की फिल्में इन दिनों कुछ खास प्रर्दशन नहीं कर रही है। हाल ही में कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ रिलीज हुई है, जिसे फैंस ने सिरे से नकार दिया है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह फेल हो गई है। हालांकि कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 2 बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फैंस इस मूवी को खूब पसंद कर रहे हैं। ऐसे में अब फैंस को दुगनी खुशी मिलने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने भूल भुलैया का पार्ट 3 बनाने का मन बना लिया है। इसके साथ ही मेकर्स ने शाहिद कपूर स्टारर ‘कबीर सिंह’ के भी सीक्वल बनाने की बात कही है। बता दें कि कबीर सिंह के पहले पार्ट को फैंस ने खूब पसंद किया था। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की थी। अधिक जानकारी के लिए देखें ये खास वीडियो।