Kota Factory स्टार अहसास चन्ना ने शेयर किया मजेदार किस्सा, कहा- 'सर ने मेरी तारीफ...' [Exclusive]

चाइल्ड आर्टिस्ट अहसास चन्ना का जन्म 5 अगस्त 1999 में मुंबई में हुआ था। उनके पिता इकबाल सिंह चन्ना पंजाबी ...

By: Video Desk  |  Published: July 18, 2024 2:30 PM IST

चाइल्ड आर्टिस्ट अहसास चन्ना का जन्म 5 अगस्त 1999 में मुंबई में हुआ था। उनके पिता इकबाल सिंह चन्ना पंजाबी फिल्म प्रोडूसर है और उनकी मां कुलबीर कौर एक टेलीविजन एक्ट्रेस रहे चुकी हैं।अहसास ने मुंबई यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी में ग्रेजुएशन की है। उन्होंने अपना करियर कम उम्र में ही शुरू कर दिया था। उनकी पहली डेब्यू फिल्म "वास्तु शास्त्र" जिसमें वे सुष्मिता सेन के साथ नजर आईं और वहीं से देखते ही देखते उन्होंने कई बॉलीवुड आइकॉन जैसे शाहरुख़ ख़ान, रानी मुख़र्जी के साथ स्क्रीन शेयर किया। बाल कलाकार से डिजिटल प्लेटफॉर्म तक का उनका सफर बहुत ही दिलचस्प रहा। डिज्नी के फेमस टेलीविज़न शोज "ओय जस्सी" और "बेस्ट ऑफ़ लक निक्की" में भी अहसास अहम किरदार में नज़र आई। कई वेब सीरीज जैसे "कोटा फैक्ट्री ", "हॉस्टल डेज़" ,"सिस्टर्स" में भी उनकी एक्टिंग की बहुत सराहना हुई। हाल ही में रिलीज़ हुआ "कोटा फैक्ट्री " का सीजन 4,जिसमें ऑडियंस ने अहसास को उनके रोल के लिए बहुत पसंद किया। बॉलीवुड लाइफ के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में अहसास ने अपनी एक्टिंग जर्नी और अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर बात की।

TRENDING NOW