Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
Bhojpuri Songs: पवन सिंह (Pawan Singh) और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) की फिल्म 'सत्या' का सुपरहिट सॉन्ग 'तनी फेरे दी करवटिया' दर्शकों के बीच गदर मचा रहा है। इस गाने को यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है।
Tani Fere Di Balam Ji Karvatiya Song: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) जब भी अपना कोई नया गाना लॉन्च करते है तो वह रिकॉर्ड जरुर तोड़ता है। पवन सिंह की फिल्म 'सत्या' का गाना 'तनी फेरे दी करवटिया' इन दिनों यूट्यूब पर खूब तहलका मचा रहा है। इस गाने में पवन सिंह और भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) की सिजलिंग केमिस्ट्री दर्शको को खूब पसंद आ रही है। इस गाने में अक्षरा सिंह का जबरदस्त डांस फैन्स के दिलों की धड़कनों को बढ़ा रहा है। इस गाने को यूट्यूब पर 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा चुका है। पवन सिंह के इस गाने को इंदु सोनाली ने गाया है। इसके बोल मनोज मतलबी ने लिखे है। वहीं इसका म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया है। आपको पवन सिंह और अक्षरा सिंह पर फिल्माया गया ये भोजपुरी गाना कैसा लगा? हमें बताना मत भूलिएगा।
Enroll for our free updates