Allu Arjun को 15 दिन बाद सामने देख इमोशनल हुए दोनों बच्चे, लड़ रहे थे कोरोना से जंग

साउथ स्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) 15 दिन बाद कोरोना से ठीक हुए हैं और ठीक होकर जैसे ही वे घर आए तो उनके बच्चे उनसे लिपट गए।

WrittenBy
By: Ravi Pareek | Published: May 12, 2021 12:15 PM IST

बुधवार को अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसके साथ ही वे 15 दिन बाद क्वारंटाइन कमरे से बाहर निकलकर अपने परिवार और बच्चों से मिले। 15 दिन बाद अपने पिता को देखकर उनके बेटे अयान और बेटी अरहा से रहा नहीं गया। दोनों झपटकर अपने पिता की गोद में चले गए। इसके बाद कुछ देर तक पिता और बच्चों के बीच ये लाड चलता रहा। अल्लू ने ये वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। ये वीडियो हर किसी को इमोशनल कर रहा है।