videos

इरा खान के बर्थडे पर दिखीं फातिमा सना शेख, एक्ट्रेस संग दिखी इरा की खास बॉन्डिंग

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली आमिर खान की लाडली इरा खान इन दिनों सुर्खियों में हैं। इरा खान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वो फातिमा सना शेख के साथ नजर आ रही हैं। देखें वीडियो।

Satakshi Singh   |    May 15, 2022 5:28 PM IST
 

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की लाडली बेटी इरा खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इरा अक्सर अपने फैंस के साथ हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें शेयर करती नजर आती हैं, जिसे देख उनके फैंस के पसीने छूट जाते हैं। हाल ही में इरा ने अपनी बिकनी लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसमें वो बेहद हॉट लग रही थीं।हालांकि इस पिक्चर के वजह से उन्हें ट्रॉलर्स का सामना भी करना पड़ा था। अब उनकी एक और पिक्चर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वो अपने पिता आमिर खान की रयूमर्ड गर्लफ्रेंड फातिमा सना शेख के साथ नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में दोनों की स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग साफ झलक रही हैं। फैंस इन फोटोज पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए देखें ये खास वीडियो।