Anant Ambani, Radhika Merchant Wedding: सलमान खान के स्टाइल पर फिदा हुए लोग, भाईजान ने स्वैग से मारी एंट्री

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के शुभ विवाह में स्पेशल गेस्ट सलमान खान एंट्री ...

By: Video Desk  |  Published: July 12, 2024 11:40 PM IST

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के शुभ विवाह में स्पेशल गेस्ट सलमान खान एंट्री लेते हुए नज़र आए। सलमान खान ब्लैक पठानी कुर्ता और सलवार में बहुत डैशिंग और एलिगेंट लग रहे थे। लगन विधि अटेंड करने के लिए सलमान खान रेड कारपेट पर मीडिया पैप्स को पोज़ करते हुए नज़र आये। लगातार गेस्ट्स सेलिब्रिटीज इस ग्रैंड वेडिंग इवेंट के लिए आते हुए नज़र आ रहे है। वेडिंग वेन्यू बेहद ही सुन्दर तरह डेकोरेटेड है और अभी तक लाखों गेस्ट्स इवेंट में पहुंच चुके है। बी टाउन सुपरस्टार जैकी श्रॉफ,अनिल कपूर और संजय दत्त से लेकर सोशल मीडिया सेंसेशन सुहाना खान ,आर्यन खान, ख़ुशी कपूर, जान्हवी कपूर, राजकुमार रओ अपनी पत्नी पत्रलेखा के साथ इवेंट को अटेंड करने पहुंचे। साथ ही सुपरस्टार रजनीकांत, डायरेक्टर एटली अपनी पत्नी से साथ शुभ विवाह का हिस्सा बने। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी मुंबई के जिओ वर्ल्ड सेंटर में आयोजित की गयी है और कुछ ही घंटो में दोनों विवाह के पवित्र बंधन में बंधने वाले है |

TRENDING NOW