सबकी फेवरेट स्टार अंकिता लोखंडे के पति और 'बिग बॉस 17' के कंटेंस्टेंट रहे विक्की जैन 1 अगस्त को 38 साल के हो गए। इसी को सेलिब्रेट करने के लिए बीती रात कपल ने मुंबई में एक पार्टी रखी। आपको बतादें की कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी। ब्रेकअप के बाद अंकिता ने कहीं आना-जाना, लोगों से मिलना और बात करना बंद कर दिया था। मगर खुद को इन चीजों से निकालने के लिए वह अपने एक दोस्त की पार्टी में शामिल हुईं। 2019 में कहा जा रहा था कि अंकिता और विक्की शादी कर सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। साल 2020 में भी दोनों की शादी को लेकर खबरें थीं, अधिक जानकारी के लिए देखें वीडियो।