Anupama के 'वनराज' की TV पर होगी धमाकेदार वापसी, इस नए रोल से Sudhanshu Pandey देंगे Rupali Ganguly को टक्कर

Sudhanshu Pandey Ready To Come Back On Screen: टीवी सीरियल अनुपमा में वनराज शाह के रोल से पॉपुलर हुए एक्टर सुधांशु पांडे टीवी पर वापसी करने जा रहे हैं. आइए आपको बताते हैं कि वह किस शो में नजर आएंगे.

WrittenBy
By: Kavita | Published: March 25, 2025 9:28 AM IST

Sudhanshu Pandey Ready To Come Back On Screen: टीवी सीरियल अनुपमा में वनराज शाह के रोल में सुधांशु पांडे को काफी पसंद किया गया. शो में वनराज का टशन हर किसी को पसंद आया. वनराज और अनुपमा की लड़ाई ने कई बार शो की टीआरपी बढ़ाई है लेकिन सुधांशु पांडे ये शो छोड़ चुके हैं. उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक लिया था लेकिन अब सुधांशु पांडे टीवी पर धमाकेदार वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन सुधांशु पांडे सीरियल अनुपमा में वापसी नहीं कर रहे हैं. वह किसी और शो में नजर आएंगे. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

सुधांशु पांडे की टीवी पर वापसी

सुधांशु पांडे ने साल 2024 में सोशल मीडिया के जरिए अनुपमा (Anupama) छोड़ने का ऐलान किया था. ये खबर फैंस के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं थी. कई लोगों ने सुधांशु को शो में वापिस बुलाने की मांग मेकर्स से की थी और अब फैंस की ये ख्वाहिश पूरी हो रही है. सुधांशु टीवी पर वापसी कर रहे हैं लेकिन नए अवतार में. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुधांशु पांडे टीवी सीरियल वागले की दुनिया में एंट्री लेने वाले हैं. वह इस शो में रॉकी नाम के किरदार के रूप में नजर आएंगे, जो शो में दिलचस्प ट्विस्ट लेकर आएगा. दावा है कि सुधांशु की एंट्री से सीरियल की कहानी में काफी बड़ा बदलाव आएगा. शो में दिखाया जाएगा कि रॉकी एक रॉकस्टार होगा, जो सखी और अथर्व नहीं जा पाएंगे. इतना ही नहीं, रॉकी से राजेश को जलन होगी.

कई फिल्मों में दिख चुके हैं सुधांशु पांडे

बता दें कि सुधांशु पांडे से पहले इस शो में रश्मि देसाई को दिखाया गया था. ये सब मेकर्स शो की टीआरपी को बढ़ाने के लिए कर रहे हैं. हालांकि, अब तक इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि सुधांशु शो में लंबे समय तक दिखने वाले हैं या फिर वह किसी छोटे से कैमियो के लिए एंट्री ले रहे हैं. याद दिला दें कि सुधांशु पांडे सालों से टीवी और फिल्मों से जुड़े हुए हैं. उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है, लेकिन उन्हें पहचान अनुपमा से ही मिली है. वह राधे, जर्सी और बाईपास रोड़ जैसी फिल्मों में नजर आए हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.