अनुपमा में फिर से हो सकती है मदालसा शर्मा समेत इन कलाकारों की एंट्री, टीआरपी में होगा बड़ा उलटफेर

टीवी के चहेते शो अनुपमा में होने जा रही है कुछ पुराने कलाकारों की एंट्री, शो में देखने को मिलेंगे नए ट्विस्ट।

By: Satakshi Singh  |  Published: July 27, 2024 10:16 PM IST

Anupama: टीवी का पॉपुलर शो अनुपमा लगातार सुर्खियों में बना रहता है और अक्सर चर्चाओं में रहता है। शो टीआरपी में भी अच्छे पोजीशन पर बना हुआ है। शो में आए दिन कुछ न कुछ नए बदलाव देखने को मिल रहे हैं। अब खबरों की माने तो शो में कुछ एक्टर्स एक बार फिर से वापसी करने वाले हैं। शो में अश्लेषा सावंत, जसवीर कौर, औरा भटनागर, वकार शेख, मदालसा शर्मा समेत कई एक्टर्स शो में वापसी कर सकते हैं। इतना ही नहीं शो में लीप आ चूका है और शो की स्टोरी लाइन लोगों को खूब पसंद आ रही है। शो में अनुज और अनुपमा की लोग मिलने की कामना कर रहे हैं। तो वहीं शाह हाउस में भी काफी बड़े बदलाव देखें को मिल रहे हैं। अनुपमा, एक पारिवारिक ड्रामा टीवी सीरीज़ है, जो एक गृहिणी अनुपमा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने परिवार को अपना जीवन समर्पित करने के बाद अपनी पहचान को फिर से तलाशने और अपने जुनून का पीछा करने के लिए निकल पड़ती है। शो प्यार, रिश्तों और आत्म-सशक्तिकरण के विषयों की खोज करता है, क्योंकि अनुपमा स्वतंत्रता और खुशी की ओर अपनी यात्रा को आगे बढ़ाती है।

TRENDING NOW