Sign In

videos

Anupama की काव्या ने गंगूबाई लुक में मचाया बवाल, वायरल हुआ वीडियो

Madalsa Sharma Latest Video: अनुपमा में काव्या का किरदार निभा रहीं मदालसा शर्मा ने 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लुक को कॉपी करते हुए वीडियो पोस्ट किया है।

Lalit Chaudhary   |    July 12, 2022 9:46 AM IST
 Follow Us 

Madalsa Sharma Latest Video: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) अक्सर अपने लुक्स और स्टाइलिश अंदाज के चलते लाइमलाइट में बनी रहती हैं। बीते वीकेंड पर हुए 'रविवार विथ स्टार परिवार' इवेंट में रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'शमशेरा' का प्रमोशन करते हुए देखा गया था। इस दौरान मदालसा शर्मा ने भी आलिया भट्ट स्टारर 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लुक को कॉपी किया। इसी लुक में मदालसा शर्मा ने वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में मदालसा शर्मा कह रही हैं, 'मेरे लिए इंस्टाग्राम बिलकुल फ्रिज की तरह है। मुझे पता है उसमें कुछ नहीं मिलना लेकिन फिर भी 10-10 मिनट बाद खोलना है मुझे।' वीडियो में फैंस मदालसा शर्मा के लुक की खूब तारीफ कर रहे हैं। यहां देखिए एक्ट्रेस का वीडियो...