Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
रूपाली गांगुली जिन्होंने अपने शो अनुपमा से एक अलग पहचान कमाई है, उन्होंने भारतीय जनता पार्टी जॉइन कर ली है। ...
रूपाली गांगुली जिन्होंने अपने शो अनुपमा से एक अलग पहचान कमाई है, उन्होंने भारतीय जनता पार्टी जॉइन कर ली है। अब वह एक्टिंग के साथ-साथ राजनीति करती भी दिखेंगी। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने विनोद तावड़े और अनिल बलूनी के साथ की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी है। हालांकि उन्होंने अभी तक ये स्पष्ट नहीं किया है कि वह 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगी या नहीं। रूपाली ने इस न्यूज़ से फैंस को काफी सरप्राइज किया है। आपको बता दें की रूपाली टीवी इंडस्ट्री में कई सालों से हैं, वह घर घर की, साराभाई वर्सेज साराभाई, जैसे कई सीरियस कर चुकी है, पर जब से रूपाली को अनुपमा में देखा गया है तब से रूपाली काफी लाइमलाइट में है। रूपाली अपने कैरेक्टर अनुपमा से लाखो फैंस का दिल जीत रही है। अब यह देखना होगा की उनके पॉलीटिकल करियर की वजह से उनके एक्टिंग करियर पर कोई असर पड़ता है या नहीं अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें।
Enroll for our free updates