Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रूपाली गांगुली बीते कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल उन्होंने हाल ही ...
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रूपाली गांगुली बीते कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल उन्होंने हाल ही में पॉलिटिक्स की दुनिया में कदम रखा है। एक्ट्रेस ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है। ऐसे में लोगो के अलग अलग रिएक्शंस देखने को मिल रहे हैं। खैर वो पहली ऐसी एक्ट्रेस नहीं हैं जिन्होंने पॉलिटिक्स में अपना कदम रखा है। बीते कुछ समय पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत भी पॉलिटिक्स में अपना कदम बढ़ा चुकी हैं। इस लिस्ट में स्मृति ईरानी का नाम भी शामिल है। आपको बताते चलें की टीवी शो अनुपमा काफी पॉपुलर शो है और अक्सर टीआरपी में टॉप पोजीशन में बना रहता है। शो में रुपाली गांगुली लीड किरदार में है। एक्ट्रेस का किरदार सभी को काफी पसंद है। खैर न सिर्फ रुपाली बल्कि शो के सभी किरदारों ने लोगो के दिलों में एक अलग ही जगह बनाई है। खैर ऐसे में लोगो के दिलों में यह सवाल जरूर होगा की क्या पॉलिटिक्स में आने के बाद एक्ट्रेस शो से कह देंगी अलविदा? अधिक जानकारी के लिए वीडियो जरूर देखें।
Enroll for our free updates