Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
Doctor G New Song: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की फिल्म 'डॉक्टर जी' का नया गाना 'दिल धक धक करता है' आउट हो गया है। रिलीज होने के साथ ही ये सॉन्ग सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है।
Dil Dhak Dhak Karta Hai Song: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की फिल्म 'डॉक्टर जी' इन दिनों चर्चा का विषय बन गया है। हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया था, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था। डॉक्टर जी' इसी साल 14 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज होगी। इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का नया गाना 'दिल धक धक करता है' रिलीज कर दिया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। 'दिल धक धक करता है' गाने में आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह नजर आ रहे हैं। इस गाने में रकुल प्रीत अपनी अदाओं से आयुष्मान को घायल करती नजर आ रही हैं। इस गाने को अबतक 6 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं इस सॉन्ग को 80 हजार से ज्यादा व्यूज भी मिल चुके हैं। फैंस को ये गाना खूब पसंद आ रहा है। बताते चलें कि 'डॉक्टर जी' एक कॉमेडी ड्रामा है, जिसमें आयुष्मान डॉक्टर का किरदार निभाने वाले हैं।
Enroll for our free updates