videos

Badhaai Do Official Trailer: Rajkummar Rao और Bhumi Pednekar मिलकर लगाएंगे समाज को चूना, देखें वीडियो

Badhaai Do Trailer Out Now: राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फैमिली ड्रामा बेस्ड फिल्म 'बधाई दो' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

Lalit Chaudhary   |    January 25, 2022 11:58 AM IST
 

Badhaai Do Trailer Out Now: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) की अपकमिंग फिल्म 'बधाई दो' (Badhaai Do Official Trailer) का ट्रेलर आज मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। इस फिल्म में भूमि पेडनेकर एक लेस्बियन लड़की का किरदार निभा रही हैं। वहीं फिल्म में राजकुमार एक पुलिस ऑफिसर के रोल में दिखाई दे रहे हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि भूमि को शादी में कोई इंटरेस्ट नहीं होता है लेकिन राजकुमार राव को भूमि से ही शादी करनी है। जैसे-तैसे दोनों की शादी हो जाती है। इसके बाद दोनों की नोकझोक शुरू हो जाती है। फिल्म राजकुमार राव और भूमि की शादी के इर्द-गिर्द ही घूमती दिखाई देगी। फिल्म का निर्देशन हर्षवर्धन कुलकर्णी ने किया है। ये फिल्म 11 फरवरी के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यहां देखिए फिल्म का शानदार ट्रेलर...