बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की नई फिल्म 'भारत' बॉक्स ऑफिस पर ईद के दिन रिलीज हो चुकी है, जिसे देखने सुबह से ही दर्शक सिनेमाघर लगातार पहुंच रहे हैं। ट्रेड के गलियारों से सामने आई खबरों के अनुसार फिल्म ने मॉर्निंग शोज में लगभग 70 प्रतिशत के ऑक्यूपेंसी रेट के साथ शुरूआत की है, जिस कारण माना जा रहा है कि इसकी पहले दिन की कमाई 30-35 करोड़ रुपये के आसपास रहेगी। अगर फिल्म को दर्शकों से मिले रिस्पांस की बात की जाए तो वो शानदार रहा है। जो भी दर्शक सिनेमाघर से बाहर आ रहा है, वो बस यही कह रहा है कि 'भारत' के रूप में भाईजान ने दमदार ईदी दी है। {इसे भी पढ़ें- भारत ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट: सुबह के शोज में सलमान खान की फिल्म ने दर्ज कराई बढ़िया रिपोर्ट, करीब 70% तक भरे सिनेमाहॉल्स} एक फैन ने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि, ‘सलमान खान को डायरेक्टर ने जो रोल दिया है, वो उन्होंने शानदार तरीके से निभाया है। फिल्म में एक इंसान के जवानी से लेकर बुढ़ापे तक का सफर दिखाया गया है, जिसके साथ भाईजान ने एकदम न्याय किया है। अगर गानों की बात की जाए तो मुझे स्लो मोशन याद रहता है।’ देखें 'भारत' का पब्लिक रिव्यू: दूसरे दर्शक ने बताया है कि, ‘मुझे फिल्म बहुत ही अच्छी लगी है। आप सिनेमाघर में सलमान खान के साथ पहले सीन से ही जुड़ जाओगे। सलमान खान ने हर लुक ने दर्शकों को प्रभावित किया है। अगर कटरीना कैफ और सुनील ग्रोवर की बात की जाए तो उन्होंने भी अच्छा काम किया है। खास करके कटरीना कैफ के एक्सप्रेशन दर्शकों का दिल लूट लेते हैं।’ {इसे भी पढ़ें- अपनी बायोपिक फिल्म पर सलमान खान ने खोली जुबान, कहा ‘मुझ पर बायोपिक ना ही बनाई जाए तो...’} अगर फिल्म के ओवरऑल रिव्यू की बात की जाए तो दर्शक 'भारत' को एक एंटरटेनिंग फिल्म करार दे रहे हैं, जो गानों के मामले में मात खा जाती है। हालांकि इस बात से भी कोई इंकार नहीं कर रहा है कि सलमान खान और कटरीना कैफ की जबरदस्त केमिस्ट्री फिल्म को हिट कराने के लिए काफी है। बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें... बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...