12 दिन का बच्चा घर छोड़ काम पर निकलीं भारती सिंह, पैपराजी से बांटा दुख
Bharti Singh and Divya Agarwal Spotted at Khatra Khatra set: मशहूर कमॉडियन भारती सिंह इन दिनों अपने बच्चे का देखभाल कर रही हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो मीडिया से बातचीत करते नजर आ रही हैं।
Bharti Singh and Divya Agarwal Spotted at Khatra Khatra set: मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह हाल ही में मां बनी हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर दी थी। हाल ही में उन्हें मीडिया ने 'खतरा खतरा' के सेट के बाहर स्पॉट किया है, इस दौरान वो मीडिया से बातचीत करते नजर आईं। भारती ने कहा कि 'खतरा खतरा' शो में खूब मजा आ रहा है। साथ ही उन्होंने अपने बच्चे के बारे में भी बात की है। भारती ने कहा कि उनका बच्चा पूरी तरह से ठीक है। इसी बीच दिव्या अग्रवाल भी वहां पहुंच जाती हैं और भारती को गले लगा लेती हैं। इस दौरान दोनों मीडिया के सामने एक दूसरे से मजाक-मस्ती करते दिख रहे हैं। देखें ये खास वीडियो |