Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
Bhojpuri Song 'Bhar Jata Dhodi' Video: पवन सिंह और अक्षरा सिंह की फिल्म 'पवन राजा' का 'भर जाता ढोड़ी में पसीना' सॉन्ग यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है।
Bhojpuri Song 'Bhar Jata Dhodi' Video: भोजपुरी सिनेमा की हिट और हॉट जोड़ियो में से एक अक्षरा सिंह और पवन सिंह अक्सर अपने हिट गानों से दर्शकों के बीच धमाल मचाते रहते हैं। हाल ही में पवन सिंह का 'भर जाता ढोड़ी में पसीना' गाना बड़ी तेजी से फैन्स के बीच वायरल हो रहा है। इस गाने को अब तक यूट्यूब 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। यह गाना पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने गाया है और इसके बोल छोटन मनीष द्वारा लिखे गए हैं। गाने का म्यूजिक अविनाश झा घुंघरू ने दिया है। पवन सिंह के गाने इस समय जैसे इंटरनेट पर वायरल होते हैं, उससे लगता है कि वो जल्द ही भोजपुरी सिनेमा के सभी स्टार्स को पछाड़ देंगे।
Enroll for our free updates