Bhool Bhulaiyaa 2 Teaser: अक्षय कुमार के लुक को कॉपी करते दिखे कार्तिक आर्यन, एक बार फिर सबको डराएगी 'मंजुलिका'

Bhool Bhulaiyaa 2 Teaser: कार्तिक आर्यन और कियारा आडवानी की फिल्म 'भूल भुलैया 2' का टीजर रिलीज कर दिया है। इस टीजर में आपको 'मंजुलिका' की झलक दिखेगी।

WrittenBy
By: Lalit Chaudhary | Published: April 14, 2022 10:39 AM IST

Bhool Bhulaiyaa 2 Teaser: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कियारा आडवाणी की फिल्म 'भूल भुलैया 2' (Bhool Bhulaiyaa 2) का टीजर मेकर्स ने जारी कर दिया है। 53 सेकंड के इस टीजर में आपनी कार्तिक आर्यन के अलावा शुरुआत में 'मंजुलिका' की झलक देखने को मिलती है। टीजर में देखने में काफी शानदार लग रहा है। ऐसे में अब फैंस भी ट्रेलर देखने के लिए बेताब हैं। टीजर में केवल कार्तिक आर्यन का लुक ही सामने आया है। कार्तिक के लुक देखने के बाद फिल्म के पहले पार्ट से अक्षय कुमार की याद आ जाती है। वहीं राजपाल यादव एक बार फिल्म अपनी कॉमेडी से दर्शकों गुदगुदाते दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी कर रहे हैं और इसमें कार्तिक-कियारा के अलावा राबू और संजय मिश्रा भी लीड रोल में दिखाई देंगे। यहां देखिए शानदार टीजर...