Latest TV News: बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में नजर आ चुकी माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) ने बॉलीवुड लाइफ से बात करते हुए अपने और पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) के रिश्ते के बारे में कई खुलासे किए हैं।
TV NEWS: माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) कोरोना वायरस लॉकडाउन खुलने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद किया है। हाल ही में बिग बॉस 13 की इस तेज तर्रार हसीना ने बॉलीवुड लाइफ के साथ लाइव बातचीत की है। इस दौरान माहिरा ने कई चीजों को लेकर का खुलासा किया है। माहिरा ने बताया कि जैसे ही लॉकडाउन खुलेगा वो खूब मस्ती करेंगी क्योंकि बिग बॉस 13 के बाद उनको बाहर जाने का मौका ही नहीं मिला है। माहिरा ने यह बताया कि पारस छाबड़ा उनके परिवार का हिस्सा बन चुके हैं। उनकी दोस्ती इतनी मजबूत हो गई है कि वो पारस को चांटा मारने से भी नहीं डरती हैं।