Bigg Boss OTT 3 Promo: नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स को मिला रियलिटी चेक, आया भयंकर ट्विस्ट

इस सीजन का बिग बॉस ओटीटी 3 अपने कंट्रोवर्सीज के चलते हर दिन चर्चाओं में बना रहता है। इस हफ्ते ...

By: Video Desk  |  Published: July 25, 2024 1:20 PM IST

इस सीजन का बिग बॉस ओटीटी 3 अपने कंट्रोवर्सीज के चलते हर दिन चर्चाओं में बना रहता है। इस हफ्ते घर से बेघर हुए दीपक चौरसिया और सना सुल्तान के बाद, अब फाइनली इस हफ्ते नॉमिनेट हुए लवकेश कटारिया, शिवानी कुमारी और विशाल पांडे। अभी हाल ही में रिलीज हुए प्रोमो में बिग बॉस द्वारा दिए गए टास्क में तीनों नॉमिनेटेड सदस्यों को घर में अपनी-अपनी कैंपेनिंग करनी है। जिससे घर में बेहद ही दिलचस्प माहौल देखने को मिल रहा है। प्रोमो में तीनों ही सदस्य बेहतरीन तरीके से अपनी कैंपेनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं और वहीं टास्क के दौरान तीनों एक-दूसरे के राज खोल रहे हैं। शो के प्रोमो में लवकेश कटारिया, विशाल पांडे के स्लैप इंसीडेंट से संबंधित राज खोलते दिख रहे हैं। अब देखना यह है कि यह कैंपेनिंग घर में क्या बवाल लाती है? इस हफ्ते कौन घर से बेघर होता है, जानने के लिए देखिए पूरा वीडियो और ऐसे ही और अपडेट्स के लिए बने रहें बॉलीवुड लाइफ के साथ।

TRENDING NOW