Bigg Boss OTT 3: लवकेश कटारिया ने 'थप्पड़ कांड' पर तोड़ी चुप्पी, कहा 'विशाल को गलत मान'

लवकेश कटारिया ने बिग बॉस ओटीटी 3 में अरमान मालिक और विशाल पांडेय के बीच हुए स्लैप इंसिडेंट पर अपनी ...

By: Satakshi Singh  |  Published: July 29, 2024 6:40 PM IST

लवकेश कटारिया ने बिग बॉस ओटीटी 3 में अरमान मालिक और विशाल पांडेय के बीच हुए स्लैप इंसिडेंट पर अपनी सफाई दी। उन्होंने बताया कि इस घटना के पीछे कई कारण थे। उन्होंने मीडिया को पूरी विस्तार से उस घटना के बारे में बताया है और अपना पक्ष भी रखा है। लवकेश ने बताया की वो विशाल पांडेय को गलत मान रहे थे। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा की जब अरमान मलिक ने उनसे सवाल किया की तेरी बहन बेटी के साथ ऐसा होता तो तू क्या करता, इसपर लव ने अपना रिएक्शन उन्हें बताया है। इतना ही नहीं लव कटारिया का यह भी कहना है की अरमान मलिक का विशाल को थप्पड़ मारना गलत था। आपको बताते चलें की विशाल पांडेय ने लव कटारिया के साथ बातचीत के दौरान अरमान मलिक की दूसरी बीवी कृतिका मलिक की तारीफ की थी और कहा था की 'भाभी बहुत सूंदर हैं' खैर उन्होंने कृतिका मालिक के सामने भी उनकी तारीफ की थी पर वीकेंड के वार के दौरान पायल मलिक ने सभी के सामने इस इंसिडेंट का जिक्र किया जिसके बाद गलत फेहमी बढ़ी और अरमान मलिक ने विशाल पांडेय को थप्पड़ जड़ दिया था। खैर आपको बता दें की घर में हाल ही में 2 बड़े कंटेस्टेंट्स को घर सेबाहर किया गया है जिसमें विशाल पांडेय और शिवं कुमारी का नाम शामिल है। हाला ही में घर में एक प्रेस कांफ्रेंस भी हुईं थी जिसमें कंटेस्टेंट्स को मीडिया के तीखे सवालों का सामना करना पड़ा और इवेंट के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वीरल भी हो रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए वीडियो जरूर देखें।

TRENDING NOW