Bigg Boss OTT 3 Promo: रैपर नैजी ने क्यों किया कृतिका मलिक को नॉमिनेट? जानें वजह

देखते ही देखते Bigg Boss OTT 3 का तीसरा हफ्ता भी खत्म हो गया और शो के लैटेस्ट प्रोमो में ...

By: Video Desk  |  Published: July 16, 2024 1:40 PM IST

देखते ही देखते Bigg Boss OTT 3 का तीसरा हफ्ता भी खत्म हो गया और शो के लैटेस्ट प्रोमो में फिर से ड्रामा देखने को मिल रहा है। हाल ही में हुए घर में नॉमिनेशंस टास्क के बाद कृतिका मलिक और रैपर नैजी के बीच आर्गुमेंट होती दिख रहा है, जिसमें कृतिका मलिक रैपर नैजी के डिसीज़न को लेकर बहुत नाराज़ नज़र आ रही है | चौथे हफ्ते के लिए सात कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड है और जिसमें से एक कृतिका मलिक है, जो रैपर नैजी के द्वारा नॉमिनेट होने को लेकर उन से ये कहते हुई नज़र आ रही की, "उन्होंने आज तक किसी लड़के का इतना ध्यान नहीं रखा जितना उनका रखा है" और उनके पति अरमान मलिक भी उनका स्टैंड लेते हुए दिखाई दे रहे है और कृतिका का साथ देते हुए रैपर नैजी से झगड़ते हुए दिखाई दे रहे है। वहीं रैपर नैजी अपने आप को डिफेंड करते हुए ये बोलते दिखाई दे रहे है की,"कुछ अनएक्सपेक्टेड करना था मुझे ,थोड़ा गेम होना चाइये न, मज़ा आना चाइये गेम में ना, चाय पीने थोड़ी आये है |" इस प्रोमो को देखने के बाद ऑडियंस के बीच आने वाले ड्रामा को लेकर और भी एक्ससिटेमेंट नज़र आ रही है |

TRENDING NOW