Bigg Boss OTT 3: घर से बेघर होते ही लव कटारिया पर भड़कीं सना सुल्तान? कहा 'मेरी कोई दुश्मनी'

घर से बेघर होते ही सना सुल्तान ने खोली कंटेस्टेंट्स की पोल। लव कटारिया, शिवानी कुमारी, अरमान मालिक को लेकर कही ये बात।

By: Satakshi Singh  |  Published: July 24, 2024 2:13 PM IST

Sana Sultan Interview: बिग बॉस OTT 3 अपने विवादों के चलते ऑडियंस के बीच लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। अभी हाल ही में बिग बॉस द्वारा दिए गए टास्क के दौरान सना सुल्तान घर से एलिमिनेट हो गई हैं। घर से निकलकर उन्होंने इंटरव्यू के दौरान पैप्स के सवालों का जवाब दिया। सना सुल्तान अपने गेम के चलते लगातार सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इंटरव्यू के दौरान सना ने बताया कि उन्होंने हमेशा घर में बॉडी शेमिंग को लेकर आवाज उठाई है, चाहे वह खुद के लिए हो या फेलो कंटेस्टेंट्स के लिए। मीडिया द्वारा पूछे जाने पर कि अरमान मलिक और विशाल पांडे के थप्पड़ घटना के बारे में सना क्या सोचती हैं, तो सना ने बताया कि वह विशाल को पांच सालों से जानती हैं और उन्होंने विशाल का स्टैंड भी लिया था कि उन्होंने उस तरीके से नहीं बोला जैसा शायद बाहर दिखाई दिया। लेकिन लवकेश कटारिया, जो उस पूरे इंसिडेंट के दौरान मौजूद थे, उन्होंने ने ही खुद कहा कि विशाल ने कृतिका मलिक को गलत तरीके से कॉम्पलिमेंट दिया था, तब सना की बात को अनसुना कर दिया गया। फिर जब विशाल के माता-पिता शो पर आए और उन्होंने उस घटना को स्पष्ट किया। ऐसी ही अपनी बिग बॉस घर की जर्नी से संबंधित सवालों का जवाब देती हुई दिखीं सना सुल्तान। अधिक जानकारी के लिए देखिए पूरा वीडियो। अब देखने की बात यह है कि आगे घर में क्या नया ड्रामा देखने को मिलता है, क्या सना के घर से बेघर होने पर घर की डाइनैमिक्स में बदलाव होगा या नहीं, जानने के लिए बने रहें बॉलीवुड लाइफ के साथ।

TRENDING NOW