Bigg Boss OTT 3: शिवानी कुमारी ने घर से बाहर आते ही अरमान मलिक पर कसा तंज, कही ये बात

बिग बॉस ओटीटी 3 से हाल ही में शिवानी कुमारी और विशाल पांडेय को बाहर किया है। शिवानी कुमारी ने ...

By: Video Desk  |  Published: July 30, 2024 6:30 PM IST

बिग बॉस ओटीटी 3 से हाल ही में शिवानी कुमारी और विशाल पांडेय को बाहर किया है। शिवानी कुमारी ने बॉलीवुड लाइफ को दिए गए खास इंटरव्यू में बिग बॉस के कंटेस्टेंट के ऊपर बात की है और अपनी राय रखी है। शिवानी कुमारी ने यह भी बताया की किस तरह बाकी कंटेस्टेंट्स को उनसे प्रॉब्लम थी। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया की घर के अंदर उनके काफी कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ा है तो वहीं कई खुशियां भी आई हैं। इतना ही नहीं पूछे जाने पर उन्होंने अरमान मलिक और उनकी दो पत्नियों के ऊपर भी अपनी राय रखी है उन्होंने कहा है की 'दो पत्नियां तो गलत है'। शिवानी कुमारी ने घर के अंदर मिले बतमीज़ के टैग पर भी अपनी राय रखी है और कहा है की वो घर में काफी साफ़ रहती हैं। आपको बताते चलें की शिवानी कुमारी का नाम इस सीजन की चहीती कंटेस्टेंट की लिस्ट में शुमार है और लोग उन्हें जीतते हुए भी देखना चाहते थे। शिवानी कुमारी की वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल होती हैं। अधिक जानकारी के लिए वीडियो जरूर देखें।

TRENDING NOW