Bigg Boss OTT 3: घर से बेघर होते ही अरमान, कृतिका और पायल मलिक पर भड़के विशाल पांडेय, बताया इस कंटेस्टेंट को 'गलत'

अनिल कपूर का शो बिग बॉस ओटीटी 3 इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। दरअसल शो खत्म होने ...

By: Video Desk  |  Published: July 30, 2024 4:15 PM IST

अनिल कपूर का शो बिग बॉस ओटीटी 3 इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। दरअसल शो खत्म होने को है और हाल ही में शो से दो कंटेस्टेंट्स को घर से बेघर किया गया है जिसमें शिवानी कुमारी और विशाल पांडेय का नाम शामिल है। विशाल पांडेय ने घर से बाहर आकर एक इंटरव्यू दिया है जिसमें वो अरमान मलिक, कृतिका मलिक और पायल मलिक के ऊपर बात करते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा है की पायल मलिक की गलती थी की उन्होंने स्टेटमेंट गलत बताई। खैर उन्होंने यह भी कहा की वो कृतिका मलिक से दुबारा कभी नहीं मिलना चाहेंगे। पूछे जाने पर विशाल पांडेय ने लव कटारिया के साथ अपनी दोस्ती को लेकर भी बात की है और यह भी कहा है की वो एक इंसिडेंट को लेकर अपने दोस्त को जज नहीं करेंगे। विशाल पांडेय ने यह भी बताया की वो किसे बिग बॉस ओटीटी 3 का विनर बनते देखना चाहते हैं। विशाल पांडेय ने अपनी अच्छी दोस्त सना मकबूल के बारे में भी बात की है। अधिक जानकारी के लिए वीडियो जरूर देखें।

TRENDING NOW