videos

Bollywood Life Awards 2022: बॉलीवुड लाइफ अवॉर्ड की धमाकेदार शुरुआत, फैंस ने अपने फेवरेट स्टार्स के लिए किया वोट

Bollywood Life Awards 2022: बॉलीवुड लाइफ अवॉर्ड के जरिए तीसरा मौका है जब मनोरंजन जगत के सितारों को सम्मानित किया जा रहा है। फैंस ने अपने पसंदीदा सितारों को नॉमिनेट और वोट किया है।

Shashikant Mishra   |    March 25, 2022 10:32 AM IST
 

Bollywood Life Awards 2022: बॉलीवुड लाइफ अवॉर्ड 2022 को लेकर लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और उनका इंतजार खत्म हो गया है। अवॉर्ड फंक्शन 25 मार्च यानी शुक्रवार को शुरू हो गया है। ये तीसरा मौका है जब ये अवॉर्ड दिए जा रहे हैं। ये एक ऐसा मंच है जहां पर मनोरंजन जगत के सितारों को सम्मानित किया जाता है। फैंस ने अपनी पसंदीदा कैटेगरी में नॉमिनेट किया और वोट किया है। बॉलीवुड लाइफ अवॉर्ड 2022 के दौरान 50 कैटेगरी में अवॉर्ड दिए जाएंगे। एटंरटेनमेंट से जुड़ी हर कैटेगरी जैसे बॉलीवुड, टीवी, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, ओटीटी और सोशल मीडिया में अवॉर्ड दिए जाएंगे।